वरुण ने नताशा के साथ शेयर की फोटो, कहा-हर दिन वैलेंटाइन

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आज वैलेंटाइन डे (Valentiene Day) है। चारों ओर प्यार का माहौल है। हर कोई आज अपने प्यार का इजहार कर रहा है। इसी खास मौके पर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन  (Varun Dhawan) ने भी अपनी वाइफ नताशा दलाल (Natasha Dalal) के लिए प्यार का इजहार किया है। सोशल मीडिया पर वरुण ने नताशा के साथ खास तस्वीर शेयर की है।

दरअसल वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वरुण और नताशा साथ खड़े नजर आ रहे हैं।  वरुण जहां सिल्वर फुल सूट में नजर आ रहे हैं वही नताशा फुल व्हाइट कोट में दिख रही हैं। साथ में ये कपल बेहद ही खूबसूरत और प्यारा नजर आ रहा है। वरुण ने पोस्ट के साथप्यार भरा कैप्शन भी लिखा – हमेशा और हर दिन वैलेंटाइन। वरुण के इस प्यार भरे फोटो को देख फैन्स भी जमकर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं। 

बता दें कि वरुण ने बीते महीने 24 जनवरी की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अलीबाग में शादी रचाई। दोनों की शादी प्राइवेट सेरेमनी रखी गई थी। 

वरुण और नताशा की लव-स्टोरी की बात करें तो इनकी प्रेम कहानी भी कम फिल्मी नहीं है। नताशा वरुण की चाइल्डहुड फ्रेंड है। दोनों को एक दूसरे से दूर होने पर अपने प्यार की शिद्दत का अहसास हुआ था। वरुण नताशा को प्यार करते थे, लेकिन नताशा वरुण को केवल दोस्त मानती थी।  इसी के चलते नताशा ने वरुण को 3-4 बार रिजेक्ट किया, लेकिन वरुण ने अपने प्यार का एहसास नताशा को भी करवाया और अब दोनों हैप्पिली मैरिड हैं। 

Leave a Reply

Next Post

India vs England: चेन्नई टेस्ट: भारत ने मैच में बनाई पकड़, इंग्लैंड 134 रनों पर ऑल आउट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा। कुल 15 विकेट गिरे। इसमें भारत के 5 (पहली पारी के 4 और दूसरी पारी के एक), जबकि इंग्लैंड की पहली पारी के सभी 10 विकेट शामिल रहे। खैर, मैच […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ