बम बनाते समय हुए धमाका में एक व्यक्ति की मौत, चुनावी हिंसा पर राज्यपाल बोले- रक्त के साथ होली न खेलें

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 04 जुलाई 2023। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हरोआ इलाके के शालिपुर गांव में रविवार देर रात देसी बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को कहा, मृतक की पहचान परितोष मंडल के रूप में हुई है। इसके साथ ही पुरुलिया जिले स्थित मानबाजार के केंदडी गांव के धान के खेत में भाजपा कार्यकर्ता बंकिम हांसदा का शव बरामद हुआ। वह रविवार शाम से लापता था।

4,834 बूथ संवेदनशील, केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां होंगी तैनात 
पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट को जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान केंद्रीय बलों की 822 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 61 हजार 636 बूथों में से 4,834 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

मानव रक्त से साथ राजनीतिक होली न खेली जाए 
बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि राज्य में हिंसा समाप्त होनी चाहिए। बोस ने दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती गांव में गोली लगने से मारे गए टीएमसी कार्यकर्ता जियारुल मोल्ला के परिजनों से मिलने के बाद कहा, मानव रक्त के साथ राजनीतिक होली नहीं खेली जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

नए नहीं पुराने संसद भवन में ही होगा मानसून सत्र; मीनाक्षी लेखी ने साफ की स्थिति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जुलाई 2023। संसद के आगामी मानसून सत्र को लेकर हाल ही में संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीपीए) की बैठक हुई थी। जिसके बाद सामने आया था कि जुलाई के तीसरे सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। वहीं, अब इसकी तारीख […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग