हेटमायर की पत्नी पर टिप्पणी कर विवादों में घिरे सुनील गावस्कर, कमेंट्री से हटाने की मांग

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 मई 2022। भारत के दिग्गज क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर एक बार फिर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं। गावस्कर ने इस बार राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर की पत्नी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इसके बाद उन्हें कमेंट्री से हटाने की मांग हो रही है। इससे पहले वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर टिप्पणी करके विवादों में आ चुके हैं।  राजस्थान और चेन्नई के मैच के दौरान जब शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए तब कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि हेयमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है, अब देखना होगा कि हेटमायर डिलिवर कर पाते हैं या नहीं। इसके बाद हेटमायर सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हो गए। अब गावस्कर की इसी टिप्पणी पर बवाल हो रहा है। 

क्या है पूरा मामला?

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर हाल ही में पिता बने हैं। पिता बनने के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ दिन की छुट्टी भी ली थी और अपने देश वेस्टइंडीज गए थे। पिता बनने के बाद हेटमायर ने अपने बच्चे के साथ एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं। पिता बनने के बाद हेटमायर फिर अपनी टीम से जुड़े और चेन्नई के खिलाफ मैच में खेले। 

चेन्नई के खिलाफ जब हेटमायर बल्लेबाजी करने आए तब अंग्रेजी कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने कहा कि हेटमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है अब देखना होगा कि वो डिलिवर कर पाते हैं या नहीं। यह बात उनके पिता बनने से जुड़ी हुई थी। अब इस टिप्पणी को लेकर बवाल हो रहा है और गावस्कर को कमेंट्री से हटाने की मांग की जा रही है। 

अनुष्का और विराट पर भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी

सुनील गावस्कर इससे पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर भी विवादित  टिप्पणी कर चुके हैं, जिस पर खासा बवाल हुआ था। दुनियाभर में कोरोना महामारी आने के बाद भारतीय खिलाड़ी लॉकडाउन के समय अरने घरों में कैद थे। इस दौरान विराट और अनुष्का का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का गेंदबाजी कर रही थीं। इसके बाद जब विराट मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो गावस्कर ने कहा था कि विराट लॉकडाउन में अनुष्का की गेंदों पर प्रैक्टिस कर रहे थे। उनकी इस टिप्पणी पर भी काफी वबाल हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- कश्मीरी पंडितों की सभी समस्याओं का होगा हल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 21 मई 2022। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि कश्मीर घाटी में काम कर रहे कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा चिंताओं सहित उन लोगों को पेश आ रही समस्याओं का हल किया जाएगा। अल्पसंख्यकों और कश्मीरी पंडितों सहित कश्मीर के हर निवासी को सुरक्षित […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक