6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- ‘सर, मेरे पापा को रोकिए!’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आजमगढ़ 10 मार्च 2026। अमूमन बच्चे अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर केक काटते हैं, लेकिन आजमगढ़ के अहरौला में एक बेटा अपने पिता की शादी रुकवाने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है। मामला हैरान करने वाला है। जहां एक 55 वर्षीय शख्स, जो पहले ही 6 शादियां कर चुका है, अब सातवीं बार सेहरा सजाने को बेताब है।

‘सर, पापा को रोकिए!’- बेटे की आपबीती
12वीं कक्षा में पढ़ने वाले इस नाबालिग बेटे ने जब पुलिस थाने की चौखट पर कदम रखा, तो उसकी आंखों में डर और लाचारी थी। उसने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि सर, मेरे पापा को रोकिए, ये रुकने वाले नहीं हैं! दिलचस्प बात यह है कि शिकायत करने वाला यह लड़का शख्स की तीसरी पत्नी का बेटा है। उसकी मानें तो पिता की शादियों की सनक ने पूरे परिवार को सड़क पर ला खड़ा किया है।

शादियों का सिक्सर और 7वीं की तैयारी
बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता का रिकॉर्ड काफी रंगीन रहा है। अब तक 6 शादियां कर चुके हैं। अभी हाल ही में 2024 में छठी शादी की थी, लेकिन वह पत्नी गहने और जमीन की मांग कर घर छोड़कर चली गई। इतने विवादों के बाद भी पिता ने हार नहीं मानी और अब 7वीं शादी की फिराक में हैं।

जमीन बेचकर इश्क पूरा करने की जिद
इस कहानी का सबसे दुखद पहलू आर्थिक है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता शादी का खर्च निकालने के लिए पुश्तैनी जमीन बेचने पर आमादा हैं। आरोप है कि पिता ने जमीन का सौदा कर 50,000 रुपये एडवांस भी ले लिए हैं। आधी जमीन पहले ही गिरवी रखी जा चुकी है, जिसका ब्याज और कर्ज यह छात्र खुद मेहनत मजदूरी कर चुका रहा है।

पुलिस का क्या है कहना?
मामला जब एसपी ग्रामीण चिराग जैन तक पहुंचा, तो उन्होंने इसमें एक नया एंगल देखा। पुलिस के अनुसार, यह मामला सिर्फ कई शादियों का नहीं, बल्कि संपत्ति विवाद का भी लग रहा है। फिलहाल पुलिस पिता के पुराने मैरिज रिकॉर्ड्स और जमीन के सौदे के कागजातों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हरदोई 10 मार्च 2026। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी ने अब एक बड़ा रूप ले लिया है। इस मुद्दे पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कड़ा रुख अपनाया है। हरदोई पहुंचे […]

You May Like

रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर