​पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ और पूरे कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति : किरण देव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 05 जुलाई 2026। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ की माटी की गौरव, लोक संस्कृति को वैश्विक पटल पर अमिट पहचान दिलाने वाली विश्वविख्यात पण्डवानी गायिका, पद्म विभूषण तीजन बाई के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री देव ने तीजन बाई के निधन को भारतीय संस्कृति और कला जगत के एक देदीप्यमान युग का अन्त बताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने अपने शोक संदेश में कहा कि तीजन बाई ने अपनी अनूठी शैली और बुलन्द आवाज से छत्तीसगढ़ की पावन धरा की लोक कला ‘पण्डवानी’ को न केवल देश के कोने-कोने में पहुँचाया, बल्कि सात समन्दर पार भी छत्तीसगढ़िया संस्कृति का परचम लहराया। स्व. तीजनबाई केवल एक कलाकार नहीं, बल्कि हमारी लोक संस्कृति की जीवन्त संवाहक थीं। उनका इस तरह हमारे बीच से चले जाना पूरे छत्तीसगढ़ और विश्व कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। ​श्री देव ने कहा कि तीजन बाई ने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष कर कला के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा जाना उनके अद्वितीय योगदान का प्रमाण है। श्री देव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों सहित उनके करोड़ों प्रशंसकों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Next Post

यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन, हनुमान चट्टी से आगे गिरे बड़े-बड़े बोल्डर, रास्ता बंद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बड़कोट(उत्तरकाशी) 05 जुलाई 2026। रविवार तड़के पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे हनुमान चट्टी से आगे अवरुद्ध हो गया। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इधर, स्याना चट्टी के […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी