झारखंड के कोडरमा में भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रहे ट्रक ने 4 लोगों को मारी टक्कर, 3 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोडरमा 18 जुलाई 2025। झारखंड के कोडरमा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि बिहार जा रहे ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों सहित 4 लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुमार ने बताया कि इसके बाद ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा जिससे चालक घायल हो गया।

मृतकों की पहचान अकबरपुर (बिहार) निवासी 30 वर्षीय राहुल भुइयां, मेघातरी (कोडरमा) के 13 वर्षीय अमित कुमार और काली मंडा (कोडरमा) के 18 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी और खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जुलाई 2025। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संयुक्त पत्र लिखकर केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल