मेगा ऑक्शन में इन भारतीय खिलाड़ियों का बिकना मुश्किल, दो करोड़ का बेस प्राइस बन सकता है मुसीबत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 जनवरी 2022। आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होना है। इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है और उम्मीद के अनुसार अपना बेस प्राइस भी तय किया है। मेगा ऑक्शन में भारत के 17 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों को नीलामी में इससे ज्यादा रकम मिलनी तय है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को खरीददार मिलना मुश्किल है। भारत के कुछ सीनियर खिलाड़ी, जिन्होंने पिछले कुछ समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, उन्हें इस आईपीएल में इस मेगा ऑक्शन में खरीददार मिलना मुश्किल है। खासकर दो करोड़ की कीमत पर शायद ही कोई टीम इन्हें खरीदे। यहां हम ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

दो करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाड़ी
रविचंद्रन अश्विन, युजवेन्द्र चहल, दीपक चाहर, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, इशान किशन, भुवेश्वर कुमार, देवदत्त पडीक्कल, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, रॉबिन उथप्पा, उमेश यादव।

सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स की सफलता में अहम योगदान दिया है, लेकिन मेगा ऑक्शन में कोई भी टीम उन्हें दो करोड़ रुपये देने से पहले कई बार सोचेगी। पिछले कुछ सालों में रैना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2021 में उन्होंने 12 मैचों में 17.77 के औसत से 160 रन बनाए। इस दौरान सभी विपक्षी टीमों ने उनके खिलाफ जमकर शॉर्ट पिच गेंदबाजी की और रैना अक्सर छोटी गेंदों पर आउट भी हुए। यह उनकी पुरानी कमजोरी रही है। इसी वजह से आईपीएल 2022 में उन्हें कोई खरीददार मिलना मुश्किल है। 

आईपीएल 2021 में उमेश यादव ने कोई मैच नहीं खेला था। वो दिल्ली की टीम का हिस्सा थे, लेकिन अवेश खान, कगिसो रबादा और ऑनरिक नोर्टजे के रहते उन्हें मौका नहीं मिला। इससे पहले 2020 में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे। 2019 में उमेश बैंगलोर की टीम के लिए खेले थे और उन्होंने जमकर रन लुटाए थे। उमेश यादव ने पावरप्ले और आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी की थी और दोनों मौकों पर काफी महंगे साबित हुए थे। इस साल उमेश को कोई भी खरीददार मिलना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा है। कोई भी टीम उमेश के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं खर्च करना चाहेगी। 

दिनेश कार्तिक साल 2021 तक कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले कोलकाता की टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है। गंभीर के बाद कार्तिक ने कई सीजन तक कोलकाता की कप्तानी भी की, लेकिन अब उनके दिन जा चुके हैं। पहले कोलकाता ने उनकी बजाय इयोन मॉर्गन को टीम का कप्तान बनाया और फिर उन्हें रीटेन भी नहीं किया। 2021 में उन्होंने 17 मैचों में 22.30 के औसत से 223 रन बनाए थे। ऐसे में उन पर दो करोड़ रुपये खर्च करने से पहले हर टीम कई बार सोचेगी। कार्तिक को इस सीजन कोई भी खरीददार मिलना मुश्किल है। 

Leave a Reply

Next Post

मेरठ में आज तीन बड़े नेता, अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, सीएम योगी घर-घर मांगेंगे वोट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मेरठ 28 जनवरी 2022। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता आज यानी शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक