सोनाली फोगाट की बेटी ने मांगा मां के लिए न्याय, वीडियो देखकर नहीं थमेंगे आंसू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

26 अगस्त 2022। बीजेपी नेता, एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोनाली फोगाट का मंगलवार को गोवा में निधन हो गया। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन गुरुवार को जब एक्ट्रेस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे कुछ और आया। रिपोर्ट में बताया गया कि एक्ट्रेस के शरीर पर कुछ चोट के निशान थे। इसके बाद ये केस हार्ट अटैक से मर्डर की तरफ चला गया। परिवार वालों ने 2 के खिलाफ शिकायत भी दर्ज की है। उन्होंने सोनाली के पर्सनल असिस्टेंट सुधीर सांगवान और उनके दोस्त सुखविंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

अब इस बीच सोनाली की बेटी यशोधरा का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखे भर आएंगी। वीडियो में बेटी कहती हैं, मेरी मां को न्याय चाहिए। सही जांच होनी चाहिए। जो गुनहगार है उसे सजा मिलनी चाहिए।

यशोधरा के साथ सोनाली की बहन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि आज सोनाली का अंतिम संस्कार किया गया और यशोधरा ने अपनी मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वह अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। सोनाली के पार्थिव शरीर को बीजेपी के झंडे से कवर किया।

सोनाली अपनी बेटी के काफी करीब थीं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर बेटी के साथ वीडियोज शेयर करती थीं जिसमे मां-बेटी खूब मस्ती करते नजर आते थे। जब सोनाली बिग बॉस गई थीं तब भी वह बेटी से दूर नहीं रह पा रही थीं। वह अक्सर उन्हें याद करती थी। वहीं जब यशोधरा एक दिन उनसे मिलने शो में आई थीं तब सोनाली ने उन पर खूब प्यार बरसाया था।

बता दें कि फिलहाल सोनाली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोवा पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत सुधीर और सुखविंदर को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं सोनाली के परिवार वाले सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बाराबंकीः टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, पेट्रोल पंप के सामने हादसे से अफरातफरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बाराबंकी 26 अगस्त 2022। बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के नईसड़क तिराहे पर शुक्रवार की सुबह आपस में टक्कर के बाद दो ट्रक आग का गोला बन गए। धमाके के साथ ही देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग