बाराबंकीः टक्कर के बाद आग का गोला बने दो ट्रक, पेट्रोल पंप के सामने हादसे से अफरातफरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बाराबंकी 26 अगस्त 2022। बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के नईसड़क तिराहे पर शुक्रवार की सुबह आपस में टक्कर के बाद दो ट्रक आग का गोला बन गए। धमाके के साथ ही देखते ही देखते दोनों ट्रकों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ठीक पेट्रोल पंप के सामने हुए हादसे से अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद भी घंटों तक दमकल नहीं पहुंचा तो पूर्व सांसद और अन्य लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे के बाद अगर आग थोड़ा और भड़कती तो कुछ भी हो सकता था। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सीएचसी हैदरगढ़ भेजा गया है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के नई सड़क तिराहा स्थित भुलभुलिया निवासी पूर्व सांसद बैजनाथ रावत का गीता पेट्रोल पंप है। शुक्रवार तड़के कानपुर से परचून का समान लादकर रूदौली (अयोध्या) जा रहा ट्रक हैदरगढ़ की ओर से आ रहा  था। इसी बीच ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े दूसरे ट्रक टकरा गया। टक्कर के साथ ही धमाका हुआ और ट्रक के केबिन में आग फैल गई। इसकी आवाज सुनकर लोग दौड़ पड़े। 

इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते दोनों ट्रक धू-धू करके जलने लगे। पेट्रोल पंप के पास विकराल हुई आग ने दहशत फैला दी। सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक पूर्व सांसद बैजनाथ रावत और उनका भतीजा आकाश रावत भी पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके साथ ही आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आकाश रावत का कहना है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद भी दमकल गाड़ी नहीं पहुंची। तब तक यहां के समरसेबल पंप से आग पर काबू पाया गया। 

आग लगने की घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। ट्रांसपोर्ट व परचून का सामान भी जलकर राख हो गया। अंसद्रा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर असंद्रा थाना क्षेत्र अकोहरी निवासी घायल ट्रक ड्राइवर जगदीश यादव को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया है।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर में विरोध-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं पर FIR, बीजेपी ने कहा- देंगे करारा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी के प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. रायपुर पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हुड़दंग करने वालों पर एफआईआर दर्ज करना शुरू कर दिया है. पुलिस की मानें तो प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ताओं ने न केवल बैनर […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ