एक नवम्बर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास : उच्च शिक्षा सचिव धनंजय देवांगन ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में की चर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

कॉलेजों में रिक्त सीटों पर शत प्रतिशत प्रवेश दिलाएं

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 09 अक्टूबर 2020। उच्च शिक्षा विभाग के सचिव धनंजय देवांगन ने 9 अक्टूबर को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के जरिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और विद्यालयों के प्राचार्यो से कॉलेजों में प्रवेश, ऑनलाइन क्लास, परीक्षा परिणाम और पाठ्यक्रमों के संबंध में चर्चा की। सचिव श्री देवांगन ने कुलपतियों से कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर जारी करें। विश्वविद्यालय के कुलपति शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने ने कहा कि 22 अक्टूबर तक कॉलेजों में प्रवेश की तिथि निर्धारित की गई है। राज्य के सभी कॉलेजों में कोई सीट खाली न रहे, शत प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिए जाएं। धनंजय देवांगन ने कॉलेजों में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवेश में प्राथमिकता देने को कहा।

सचिव धनंजय देवोंगन ने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रमों को कम करने के लिए समिति गठित की गई है। समिति से सुझाव मिलने पर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण कॉलेजों में पढ़ाई के लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की जानी है। उन्होंने कहा कि एक नवम्बर से अनिवार्य रूप से क्लास शुरू किए जाएं। श्री देवांगन ने सभी कॉलेजों में कोरोना से सुरक्षा के सभी उपायों का कढ़ाई से पालन कराने को कहा। उन्होंने राज्य के सभी कॉलेजों में निर्माण कार्य, उपकरण खरीदी, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति की भी समीक्षा की।

बैठक में कुलपतियों ने बताया कि सभी परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम अक्टूबर अंत तक घोषित किए जाएंगे। वर्तमान में मूल्यांकन का कार्य जारी हैै। कॉलेजों में शत प्रतिशत सीटों में प्रवेश हो सके इसके लिए प्रवेश के लिए निर्धारित तिथि 22 अक्टूबर से बढ़ाकर 30 अक्टूबर तक करने के भी सुझाव दिए। बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

मशरूम उत्पादन और वर्मी कम्पोस्ट कार्य से 40 महिलाएं एवं 50 युवा बढ़ रहे आगे : कम लागत में अधिक मशरूम उत्पादन के लिए तैयार की गई है विशेष संरचना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 अक्टूबर 2020। मशरूम उत्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सौरभ जंघेल के सहयोग से राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम जंगलपुर में कम लागत एवं छोटे स्थान में अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन के लिए विशेष संरचना तैयार की गई है। स्वसहायता […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार