‘सुपर वीआईपी का दर्जा नहीं देंगे’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सज्जन कुमार की बेल की अर्जी, काट रहे हैं उम्रकैद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 सितम्बर 2021। दिल्ली में 1984 में हुए सिख दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम बेल देने से इनकार कर दिया है। सज्जन कुमार ने मेडिकल कारणों से अंतरिम बेल की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने खारिज कर दिया। उनकी सेहत स्थिर होने और लगातार सुधार दिखने के चलते कोर्ट ने यह फैसला दिया है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय किशन कौल और ऋषिकेश रॉय की बेंच ने कहा कि उनका इलाज सुपर वीआईपी की तरह नहीं हो सकता।

सज्जन कुमार के वकील ने कहा कि उनकी सेहत खराब है। ऐसे में मेदांता अस्पताल में वह अपने ही खर्चे पर इलाज कराना चाहते हैं। इस पर अदालत ने कहा कि उन्हें सुपर वीआईपी जैसा ट्रीटमेंट नहीं दिया जा सकता। हम उन्हें बेल नहीं दे सकते। इससे पहले अदालत ने 24 अगस्त को सुनवाई करते हुए सीबीआई को आदेश दिया था कि वह बताए कि सज्जन कुमार की हालत कैसी है और क्या उन्हें बाहर से इलाज कराने की जरूरत है। 

सुप्रीम कोर्ट में 1984 के दंगों के दोषी सज्जन कुमार ने अर्जी दाखिल कर मांग की थी कि उनकी सेहत लगातार खराब हो रही है। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए तत्काल अंतरिम बेल की जरूरत है। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 में हुए सिख दंगों के दौरान दिल्ली के राज नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा दी गई है। 75 वर्षीय सज्जन कुमार ने अपनी अर्जी में कहा था कि वह दिसंबर 2018 से जेल में बंद हैं और इस दौरान उनका वजह पहले ही 8 से 10 किलोग्राम तक कम हो चुका है। दिल्ली की एक अदालत ने सज्जन कुमार को 17 दिसंबर, 2018 को 5 लोगों की हत्या का दोषी करार दिया था। उसके बाद से ही वह जेल में बंद हैं। इससे पहले भी सज्जन कुमार कई बार बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।

Leave a Reply

Next Post

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा को प्रमोट करने के फैसले पर संजय मांजरेकर ने उठाए सवाल, कहा - भारतीय ऑलराउंडर की काबिलियत पर टीम कर रही जरूरत से ज्यादा भरोसा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 सितम्बर 2021। भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे से ऊपर रविंद्र जडेजा को प्रमोट किए जाने के फैसले की जमकर आलोचना की है। मांजरेकर ने कहा कि विदेशी कंडिशंस में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं