सोई हुई अराजकता जगाना चाहते हैं, राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर क्या बोल गए कांग्रेस नेता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नर्मदापुरम 16 सितंबर 2022। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर हर दिन कोई ना कोई विवाद सामने आ रहा है। अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक नेता ने यात्रा के उद्देश्य के बारे में यह कह डाला कि सोई हुई अराजकता और भ्रष्टाचार को जगाना है। नर्मदापुरम के जिला अध्यक्ष की जुबान जब फिसली तो यहीं नहीं रुकी, उन्होंने राहुल गांधी को राजीव गांधी भी कह डाला। अब उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आयोजित बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतेंद्र फौजदार की जुबान ऐसे फिसली की सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। जिला अध्यक्ष फौजदार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में सोई हुई अराजकता और भ्रष्टाचार को जगाना है। उन्होंने कहा, ”हमारे प्रत्येक ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और गांव में हम यात्रा से संदेश पहुंचाना चाहते हैं। हम सोई हुई देश की अराजकता और जिस तरह भ्रष्टाचार है, इसको जगाने का काम करने जा रहे हैं। फौजदार ने आगे कहा, ”किसानों की कर्जमाफी हो, वृद्धा अवस्था पेंशन हो, बच्चियों को 51 हजार रुपए की बात हो, हमारे कमलनाथ जी की उपलब्धि गांव-गांव में सुनने को मिलेगी। राजीव गांधी जी (राहुल गांधी) जिस संकल्प से भारत जोड़ने के लिए निकले हैं, उनका जो संकल्प है, वह आपको छोट-छोटे गांवों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त जनता आपको बताएगी।

Leave a Reply

Next Post

'भारत में एडमिशन दे पाना कानूनन संभव नहीं', यूक्रेन से लौटे छात्रों को लगा करारा झटका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 सितंबर 2022। रूसी हमले के बाद यूक्रेन से लौटे हजारों भारतीय मेडिकल छात्रों की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। कानून के अभाव में इन स्टूडेंट्स को देश के मेडिकल कॉलेजों में शामिल नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं