टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले शुभमन गिल से डरे कंगारू, पोंटिंग बोले- वह भारत को जीत दिला सकते हैं

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 जून 2023। आईपीएल के समापन के बाद अब भारतीय क्रिकेट फैंस का पूरा ध्यान विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में है। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले शुभमन गिल और मोहम्मद शमी ने कंगारू खिलाड़ियों की नींद उड़ा दी है। खिताबी मुकाबले से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने कहा है कि शुभमन गिल और मोहम्मद शमी भारत को चैंपियन बना सकते हैं।

केएल राहुल के चोटिल होने के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर भी होगी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को लगता है कि शुभमन की क्लास और शॉट चयन उनको टीम में एक अहम भूमिका प्रदान करती है।

रिकी पोंटिंग ने कहा- वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं। उनके पास वह आक्रामक नजरिया है और वह थोड़े स्वैग्गर किस्म के भी हैं। उनके पास प्रतिभा है। उनका फ्रंट फुट पुल शॉट, जो वह तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलते हैं, उस शॉट की ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ जरुरत पड़ सकती है। आईपीएल के दौरान गिल शानदार फॉर्म में नजर आए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। हालांकि वह गुजरात को दूसरा आईपीएल खिताब नहीं दिला सके लेकिन वह आशा कर रहे होंगे की भारत को इस महत्वपूर्ण ट्रॉफी में जीत दिलाएं।

पोंटिंग ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए कहा “मुझे लगता है की शमी को अपनी गेम को एक नए स्तर पर ले जाना होगा, अगर भारत को यह मैच जीतना है। अगर आप ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों से भी पूछेंगे तो वह अच्छे से जानते हैं कि शमी कितने बेहतरीन गेंदबाज हैं चाहे गेंद पुरानी हो या नई, चाहे भारत हो या ऑस्ट्रेलिया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जानते हैं शमी कितने प्रतिभाशाली हैं और कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं।”

Leave a Reply

Next Post

सामने आई ट्रेन हादसे की वजह, रेल मंत्री बोले-जिम्मेदार लोगों की भी हुई पहचान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भुवनेश्वर 04 जून 2023। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन हादसे की असल वजह की पहचान कर ली गई है और हादसे से प्रभावित हुई पटरियों की सामान्य सेवाओं के लिए बुधवार तक मरम्मत कर दी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग