रोहित शर्मा को लेकर सामने आया मुंबई इंडियंस का बड़ा बयान, बताया कप्तानी से क्यों हटाया?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। रोहित शर्मा से कप्तानी छीने जाने पर जहां फैंस को बड़ा झटका लगा वहीं मुंबई इंडियंस ने अब अब इस पर चुप्पी तोड़ी। दरअसल, मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट महेला जयवर्धने मे कहा रि रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने का फैसला कठिन था। जयवर्धने ने सचिन तेंदुलकर के साथ भी ऐसा हो चुकाहै। उन्होंने कहा कि सचिन ने भी युवा खिलाड़ियों के साथ आईपीएल खेला था। बता दें कि आईपीएल 2024 में अब मुंबई इंडियंस यानी एमआई की कप्तानी हार्दिक पांड्या करने वाले हैं, जो गुजरात टाइटन्स से ट्रेड में आए हैं। रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल जिताया है, लेकिन एक ही झटके में उनको कप्तानी से हटा दिया गया।

दूसरी ओर, अब रोहित शर्मा को कप्तान के पद से रिप्लेस करने को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने का बड़ा बयान देते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी के लिए यह फैसला भावुक और मुश्किल था। उन्होंने कहा,  ईमानदारी से कहूं तो यह भावनात्मक है, कठिन है, लेकिन जो भी लोग मुंबई का हिस्सा रहे हैं, वे जानते हैं कि हम किसी खिलाड़ी के योगदान के हर पल को संजोते हैं और आगे भी योगदान देंगे।   एक अच्छी टीम के रूप में, हमारे पास इसे करने का कौशल है। आगे बढ़ने का फोकस इसी पर है। संभवतः हर कोई अपनी नजर में यह सोचेगा कि यह बहुत जल्दबाजी में लिया गया फैसला है, लेकिन यह एक ऐसा निर्णय है जो हमें किसी प्वॉइंट पर लेना ही था।  

उन्होंने  रोहित शर्मा की टीम में भूमिका को लेकर कहा, अगली पीढ़ी का मार्गदर्शन करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर टीम में  रोहित शर्मा का होना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वह बिल्कुल शानदार रहे हैं। मैंने रोहित के साथ बहुत करीब से काम किया है। वह एक शानदार व्यक्ति हैं।  

Leave a Reply

Next Post

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विपक्ष दलों ने उठाए सवाल, तो भड़के रिजिजू, कहा- हमारे देश की एकता...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 दिसंबर 2023। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को इंडिया गठबंधन से जुड़े कांग्रेस और डीएमके के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 के तहत विशेष संवैधानिक विशेषाधिकारों को निरस्त करने और क्षेत्र को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए