आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, असमान पर पहुंचे टमाटर और आलू-प्याज के भाव

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से सब्जियों के दाम बढ़ने लगे हैं। राजधानी में रिटेल मार्केट में टमाटर 100 रुपए किलो और आलू 40 व प्याज 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, टमाटर की औसत कीमत 58.25 रुपये किलो है। हालांकि कई शहरों में दाम 130 रुपये तक पहुंच चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी में बढ़ोतरी का पैदावार पर बुरा असर पड़ा है।

एनसीआर में मदर डेयरी के सफल स्टोर्स में टमाटर 75 रुपये किलो है, जबकि थोक बाजार में 50-60 रुपये किलो तक बिक रहा है। वहीं ब्लिंकिट पर यह 100 रुपये में बिक रहा है। टमाटर व प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वेजिटेरियन थाली महंगी हो गई है।

वार्षिक आधार पर टमाटर के दाम 30%, आलू के 59% और प्याज के 46% बढ़े हैं। मंथली 29%, आलू 9 %, प्याज 15 फीसदी महंगा हुआ है। बेसिस पर इसके अलावा चावल 13% दाल 22% महंगी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

हाथरस भगदड़ : घटना के बाद दिल्ली भागा मुख्य आरोपी, अब यूपी पुलिस की हिरासत में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 जुलाई 2024। हाथरस में 2 जुलाई को एक सत्संग के दौरान मची भगदड़ के मामले में मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर इस घटना के बाद दिल्ली भाग गया था और उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसे शुक्रवार देर रात अपनी हिरासत में ले लिया। अधिकारियों […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग