क्या भविष्य में रवि शास्त्री की जगह पर राहुल द्रविड़ को होना चाहिए टीम इंडिया का हेड कोच?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 जुलाई 2021। भारतीय टीम ने हेड कोच रवि शास्त्री के कार्यकाल में कई यादगार जीत दर्ज की हैं और उनकी देखरेख में टीम का प्रदर्शन भी काफी शानदार रहा है। हालांकि, शास्त्री के कोच रहते हुए टीम इंडिया अबतक एकबार भी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर सकी है। शास्त्री का कार्यकाल इस साल टी-20 विश्व कप के साथ ही खत्म हो जाएगा। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रीलंका दौरे पर हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे राहुल द्रविड़ को इस पद के लिए चुना जा सकता है। इस मुद्दे पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी राय दी है।

बातचीत में कपिल देव ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस पर कोई बात करने की जरूरत है। इस श्रीलंका टूर को खत्म हो जाने दीजिए। इसके बाद हमको पता लगेगा कि टीम ने कैसा प्रदर्शन किया। अगर आप एक नए कोच को शेप देना चाहते हैं तो उसमें कुछ भी गलत नहीं है। एक बार फिर से अगर रवि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनको हटाने की कोई आवश्यकता नहीं है। सबकुछ समय बताएगा। उससे पहले मुझे लगता है कि यह हमारे कोचों और प्लेयर्स पर अतिरिक्त प्रेशर बनाएगा।’

पूर्व भारतीय कप्तान ने भविष्य में दो टीमें तैयार करने के सवाल पर कहा, ‘भारत के पास एक बड़ी बेंच स्ट्रेंथ मौजूद है। अगर खिलाड़ियों को मौका मिलता है और भारत दो टीमों को इकट्ठा करती है जो कि इंग्लैंड और श्रीलंका में जीत दर्ज कर सके तो इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता है। अगर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लेकिन, यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है कि वह एक समय में दो टीमों पर प्रेशर डालना चाहती है या नहीं।’

Leave a Reply

Next Post

गुपकार गठबंधन ने कहा: राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद हों विधानसभा चुनाव, सर्वदलीय बैठक के नतीजे से निराश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 05 जुलाई 2021। गुपकार गठबंधन ने सोमवार को कहा कि पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी की सर्वदलीय बैठक के नतीजे से निराश हैं। जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक बंदियों की रिहाई जैसे विश्वास बहाली के उपायों की कमी से निराशा है। कहा कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस