छत्तीसगढ़ शासन ने छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को फिर से दी बड़ी राहत

indiareporterlive
शेयर करे

75 लाख रूपए तक के आवासीय मकानों और फ्लैट के पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की कमी अब 31 मार्च 2022 तक बढ़ायी गई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 01 अप्रैल 2021। छत्तीसगढ़ शासन ने छोटे और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व एवं वाणिज्यक कर (पंजीयन) मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब भूमि की खरीदी बिक्री में शासकीय गाइड लाइन दरों में 30 प्रतिशत की छूट के साथ ही 75 लाख रूपए तक के आवासीय मकानों और फ्लेट पर भी 31 मार्च 2022 तक पंजीयन शुल्क में दो प्रतिशत की छूट मिलेगी। राज्य शासन के वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार ऐसी संपत्ति जिसका बाजार मूल्य 75 लाख रूपए से कम है अथवा बराबर है वहां आवासीय मकानों एवं फ्लेटस के विक्रय बिलेख पर पंजीयन शुल्क पर प्रदत्त पंजीयन की दर दो प्रतिशत की छूट अब 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह छूट एक अप्रैल 2021 से लागू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि वाणिज्यकर (पंजीयन) विभाग द्वारा भूमि खरीदी बिक्री के लिए शासकीय गाईड लाइन दर में 30 प्रतिशत की छूट 31 मार्च 2021 जून तक दी गई थी जिसे अब 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इन दोनों ही प्रकार के छूट मिलने से छोटे और मध्यम परिवारों को अपने मकान खरीदनें का सपना पूरा हो सकेगा। राज्य शासन द्वारा भूमि के क्रय विक्रय और मकानों और फ्लेट में दी जा रही पंजीयन में छूट से मकान एवं भूमि की खरीदी के लिए कम कीमत देनी होगी।

Leave a Reply

Next Post

अभियान चलाकर करें वैक्सिनेशन का कार्य -कलेक्टर

शेयर करेजिले में प्रतिदिन 22 हजार लोगों के वैक्सिनेशन का लक्ष्य कलेक्टर ने की कोविड टीकाकरण की समीक्षा इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 01 अप्रैल 2021। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन 22 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाये। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग