यूएन में सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर भारत ने फिर उठाए सवाल, कहा- ऐसे दुनिया में शांति नहीं आ सकती

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 मई 2023। भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र की बैठक के दौरान सुरक्षा परिषद की व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसमें बदलाव की मांग की। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों को भी अन्य देशों के समान बनाया जाए। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में दुनिया में ‘शांति बनाए रखने के लिए विश्वास को बढ़ावा देने’ के विषय पर चर्चा हो रही थी। इसी चर्चा के दौरान रुचिरा कंबोज ने कहा कि अगर परिषद भविष्य में शांति बनाए रखना चाहती है तो पहले हमें इतिहास से सीख लेनी पड़ेगी। 

भारत ने की सुरक्षा परिषद व्यवस्था की आलोचना की
रुचिरा कंबोज ने कहा कि ‘सुरक्षा परिषद की जो वर्तमान व्यवस्था है, उसमें पूरे अफ्रीकी महाद्वीप, लैटिन अमेरिका, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं है। ऐसे में सुरक्षा परिषद के पांच सदस्यों को भी अन्य के समान बनाकर इसे ज्यादा समावेशी बनाया जा सकता है।’

‘ऐसे दुनिया में शांति नहीं आ सकती’
भारतीय प्रतिनिधि ने आगे कहा कि ‘सुरक्षा परिषद की मौजूदा व्यवस्था असमानता को मिटाती है या फिर इसे बढ़ावा देती है? दशकों से इसमें सुधार की बात की जा रही है लेकिन हम तब तक विश्वास और शांति नहीं ला सकते, जब तक सुरक्षा परिषद की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का जवाब नहीं ढूंढ लेते।’ कंबोज ने कहा कि परिषद के सदस्यों को ज्यादा जवाबदेय बनाने की जरूरत है। यह संस्था ज्यादा खुली, विविधता को साथ लेकर चलने वाली और खासकर इसमें दक्षिण का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। 

भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों को शामिल किया जाना चाहिए और इसमें बेजुबानों को आवाज देने की ताकत होगी, तभी यह दुनिया का नेतृत्व करने कर सकेगी। सुरक्षा परिषद में क्षेत्रीय मुद्दों को भी तरजीह देनी चाहिए और इसे क्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करना  चाहिए ताकि चुनौतियों से निपटा जा सके।  

Leave a Reply

Next Post

'मेरा राज्य जल रहा है...', ट्विटर पर मणिपुर की तस्वीरें शेयर कर मैरीकॉम ने मांगी केंद्र से मदद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 मई 2023। महान मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गुरुवार को मणिपुर में भड़की हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र से मदद की मांग की है। एक आदिवासी आंदोलन के दौरान बुधवार को यहां हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद सेना और असम […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस