रूस ने यूक्रेन के एक और शहर खेरसॉन पर किया कब्जा, पश्चिम की तरफ बढ़ने में मिलेगी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 03 मार्च 2022। रूस का यूक्रेन पर आक्रमण लगातार जारी है। इस बीच रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के एक और शहर पर कब्जा कर लिया है। रिपोर्ट में यूक्रेन के अधिकारियों के हवाले से बताया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। खेरसॉन के मेयर इगोर कोल्यखेव ने कहा कि “शहर घिरा हुआ है”। कोल्यखेव ने कहा कि दक्षिणी क्षेत्रीय राजधानी में रूसी सैनिकों के शहर में प्रवेश करने और प्रशासनिक भवनों पर कब्जा करने के साथ स्थिति तनावपूर्ण है।

यूक्रेन के लिए काफी महत्वपूर्ण है खेरसॉन
क्रीमियन प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित इस शहर की आबादी करीब 300,000 है। यह रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। यह रूसियों को यूक्रेन के दक्षिणी तट पर अधिक नियंत्रण करने और ओडेसा शहर की ओर से पश्चिम की तरफ आगे बढ़ाने में मदद करेगी। आपको बता दें कि बुधवार को जैसे ही यूक्रेन में नागरिक ठिकानों पर बमबारी तेज हुई, नागरिकों के हताहत होने की खबरें तेज हो गईं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि 227 नागरिक मारे गए हैं।

मौत के आंकड़ों की नहीं मिल रही सटीक जानकारी
रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी सरकार ने शुरू में 2,000 से अधिक नागरिकों की मौत की संख्या बताई, लेकिन यूक्रेन की आपातकालीन सेवा एजेंसी ने बाद में उस आंकड़े को अनुमानित कहा। उसने कहा, “इसकी सटीक जानकारी नहीं है कि वास्तव में कितने लोग अभी भी आग की चपेट में हैं और मलबे में फंसे हैं। कोई सही आंकड़ा नहीं है। मास्को द्वारा यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता देने के तीन दिन बाद रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया। यूके, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों ने यूक्रेन से रूस से लड़ने के लिए सैन्य सहायता में मदद करने का भी वादा किया है।

Leave a Reply

Next Post

यूक्रेन में जंग के बीच काबुल में घर-घर छापेमारी क्यों कर रहा है तालिबान, कई लोग गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काबुल 03 मार्च 2022। दुनिया की नजर इन दिनों यूक्रेन पर है, जिस पर व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने हमला बोल दिया है। लेकिन इस बीच अफगानिस्तान में तालिबान एक नई कार्रवाई करने में जुटा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं