शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 25 अक्टूबर 2026। मशहूर शेफ और टेलीविजन हस्ती डॉ. के. दामोदरन का आज निधन हो गया है। वह 72 वर्ष के थे। उन्हें ‘शेफ दामू’ के नाम से जाना जाता था। शेफ दामू तमिल टेलीविजन पर अपने कुकिंग शो के जरिए घर-घर में पहचाने गए। 3 सितंबर 1954 को तमिलनाडु में जन्मे दामोदरन को खाना पकाने का ऐसा शौक था, जो आगे चलकर हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में एक बेहतरीन करियर में बदल गया।

आसान भाषा में पकवानों के बारे में बताया
दामोदरन ने 2004 में मद्रास विश्वविद्यालय से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पीएचडी की डिग्री हासिल की। शेफ दामू तमिल टेलीविजन पर अपने कुकिंग शो के जरिए घर-घर में पहचाने गए। पकवानों की विधि को आसान तरीके से समझाने की उनकी खूबी ने इस कला को दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
दामोदरन को टीवी शो ‘कुकु विद कोमाली’ में जज के रूप में भी काफी पहचान मिली। यहां उनकी विशेषज्ञता और हास्य-विनोद  ने उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया। उनकी पाक कला से जुड़ी उपलब्धियां केवल टीवी तक ही सीमित नहीं थीं। दिसंबर 2010 में, उन्होंने 24 घंटे 30 मिनट और 12 सेकंड तक लगातार खाना पकाकर ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में अपना नाम दर्ज कराया। 

पद्म श्री से सम्मानित हुए शेफ
दामोदरन ने कुकबुक भी लिखीं। पाक कला से जुड़ी कार्यशालाएं आयोजित कीं। नए शेफ को प्रशिक्षित किया, जिससे भारत की विविध खाद्य परंपराओं को बढ़ावा मिला। पाक विज्ञान और पाक कला में उनके योगदान को देखते हुए, भारत सरकार ने उन्हें 2025 में ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार भारतीय व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने और पाक कला के पेशेवर ज्ञान को दर्शकों तक पहुंचाने में उनके काम को मान्यता देता है। 

Leave a Reply

Next Post

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश

शेयर करेट्रेनिंग सत्र के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती इंडिया रिपोर्टर लाइव  म्यूनिख, 25 अक्टूबर 2026। म्यूनिख में ट्रेनिंग सेशन के दौरान बायर्न म्यूनिख फुटबॉल क्लब के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। क्लब ने पुष्टि की है कि आगे की […]

You May Like

कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश....|....शेफ दामोदरन का हुआ निधन, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस