जब ईरानी विमान में बम की सूचना से मचा हड़कंप, वायुसेना ने घेरा पर नहीं माना पायलट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। आज सुबह भारतीय हवाई क्षेत्र में अचानक हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। ईरान की राजधानी तेहरान से चीन जा रहे विमान में बम की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों व वायुसेना (आईएएफ) हाईअलर्ट मोड में आ गईं। वायुसेना ने अलर्ट मिलते  ही अपने दो लड़ाकू विमान उसके पीछे लगा दिए थे।पायलट विमान को दिल्ली में उतारना चाहता था, लेकिन उसे जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने को कहा गया, इस पर वह नहीं माना।  आज सुबह यह ईरान की महान एयरलाइंस का यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू के लिए उड़ा था। जब यह भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी एयरलाइन को इसमें बम होने की सूचना दी। इसके बाद विमान के पायलट को तुरंत दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान उतारने का निर्देश महान एयरलाइन ने दिया, लेकिन दिल्ली के एटीसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। एटीसी ने विमान के पायलट से कहा कि वह दिल्ली के समीप स्थित जयपुर या चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्लेन लैंड करा दे। चूंकि ईरानी विमान का चालक दल अपने देश की सुरक्षा व विमानन एजेंसियों के सतत संपर्क में था, इसलिए वह विमान जयपुर या चंडीगढ़ में उतारने को तैयार नहीं हुआ। इसके साथ ही दिल्ली की ओर बढ़ रहे विमान को पायलट ने चीन की ओर मोड़ दिया।  इधर, भारतीय सुरक्षा व विमानन एजेंसियों ने वायुसेना को सूचना दी। पूरी घटनाक्रम को लेकर वायुसेना ने बयान जारी किया है। वायुसेना ने बताया कि यह विमान ईरान में पंजीकृत था। जब यह भारतीय क्षेत्र से गुजर रहा था, तब इसमें बम की सूचना मिली थी। इसके बाद विमान का सुरक्षित दूरी के साथ पीछा किया गया। 

वायुसेना ने बताया कि विमान को जयपुर या चंडीगढ़ में उतरने का विकल्प भी दिया गया, लेकिन पायलट ने इनमें से किसी भी जगह ईरानी विमान ले जाने में अरुचि दिखाई। कुछ देर बाद तेहरान से बम की सूचना को नजरअंदाज किए जाने की सूचना दी गई और विमान को अपनी आगे की यात्रा जारी रखने को कहा गया। 

तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की : वायुसेना
भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि ईरानी विमान की सुरक्षा व घेराबंदी को लेकर तय प्रक्रिया का पालन किया गया। नागरिक विमानन मंत्रालय (एमओसीए) और नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की गई। भारतीय हवाई क्षेत्र में पूरी उड़ान के दौरान वायुसेना ने इस विमान पर अपने रडार सिस्टम के जरिए निगरानी रखी। 

फायर ब्रिगेड ने भी कर ली थी तैयारी
इधर, दिल्ली एयरपोर्ट के मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि हमें सुबह करीब 9.25 बजे विमान में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद हमारी टीम को तुरंत तैयार रहने का निर्देश दिया गया। हालांकि, विमान यहां नहीं उतरा। हमें सुरक्षा एजेंसियों की ओर से 10.05 बजे सब सामान्य होने की सूचना मिली। 

Leave a Reply

Next Post

बीते 24 घंटों में मिले तीन हजार से अधिक कोरोना मरीज , सक्रिय मरीज 36 हजार के पार, मृतकों की संख्या बढ़ी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। देश में कोरोना मृतकों की संख्या में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार ( 3 अक्तूबर) के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,011 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़