भारत का बड़ा फैसला: पाकिस्तानियों को दी राहत, देश छोड़ने की बढ़ाई डेडलाइन

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 अप्रैल 2025। भारत सरकार ने देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को एक बड़ी राहत देते हुए उन्हें वाघा-अटारी सीमा के रास्ते अपने वतन लौटने की अनुमति अगले आदेश तक बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने अपने नए आदेश में पिछले उस निर्देश को आंशिक रूप से संशोधित किया है जिसमें सीमा को 30 अप्रैल 2025 को बंद करने की बात कही गई थी।

नवीनतम सरकारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है, “आदेश की समीक्षा की गई है और आंशिक संशोधन के साथ अब यह आदेश दिया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिकों को उचित मंजूरी के साथ अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट से अगले आदेश तक भारत से बाहर निकलने की अनुमति दी जा सकती है। यह फैसला उन पाकिस्तानी नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत के तौर पर आया है जो पहले 30 अप्रैल की समय सीमा को लेकर चिंतित थे। उन्हें अब बिना किसी जल्दबाजी के सरकार के अगले निर्देश तक वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से शांतिपूर्वक अपने देश लौटने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Next Post

पहलगाम हमले पर अमेरिका सख्त, कहा- हम भारत के साथ, पाकिस्तान जांच में करे सहयोग वर्ना...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 मई 2025। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी तनाव के बीच अमेरिका ने दोनों देशों से संयंम बरतने का आग्रह किया, साथ ही आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस