जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, छह घंटे बीतने पर भी नहीं मिली सफलता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर, 28 अगस्त 2026। कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव में सुबह करीब 6:40 में युवती घर के आंगन में अचानक जमीन धंसने से उसी में समा गई। करीब छह घंटे बीतने को हैं, अभी तक युवती को बाहर नहीं निकाला जा सका है। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, पीएसी, राजस्व टीम, एसीपी चकेरी, आईजीएल तथा एनएचएआई की टीम द्वारा जेसीबी सहित अन्य व्यवस्थाएं करवाई गईं है। घटना सुबह करीब 6:40 में हुई। इसके बाद 6:55 में पीआरवी 112 पहुंची करीब 7:15 में स्थानीय पुलिस और 8:15 में फायर ब्रिगेड, 8:40 में एनडीआरएफ टीम फिर करीब 9:25 से रेस्क्यू शुरू हुआ, जो अभी लगातार चल रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार में चार बहनों रुचि, रूपा, अनूपा तथा एक भाई भास्कर में यशी सबसे छोटी थी। विनोद मेहनत मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पालन पोषण करते है।

करीब छह से सात फीट की खुदाई होनी और शेष
मां रेखा देवी और भाई व बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी पहुंच रहे हैं। हजारों की तादाद में लोगों का जमावड़ा लगा है एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेड नवीन शर्मा ने बताया कि अभी तक 10 से 12 फीट की खुदाई हो पाई है। करीब छह से सात फीट की खुदाई होनी और शेष है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

शेयर करेअंबिकापुर की डॉक्टर भी शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 28 अगस्त 2026। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस आपदा के बीच छत्तीसगढ़ से जुड़ी तीन महिलाओं के लापता होने की जानकारी सामने आई है। […]

You May Like

लद्दाख में फूड सेफ्टी पर सख्ती, 8,800 कारोबारियों को चेतावनी....|....छात्र-किसान नाराजगी के बीच सरकार का ‘डैमेज कंट्रोल....|....नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता....|....जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, छह घंटे बीतने पर भी नहीं मिली सफलता....|....स्वाइन फ्लू: बुखार नहीं, सांस की दिक्कत बन सकती है जानलेवा....|....यूसीसी राज्य के आदिवासियों के खिलाफ - दीपक बैज....|....हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सस्पेंड....|....जेन-जी के सवाल बने मुद्दा: हर दल मांगे इनका साथ....|....यूपी-एमपी की सीमा पर 2027 की पहली तिमाही से होगा सोने का खनन....|....ग्राहकों की सुविधा के लिए शराब दुकानों पर डिजिटल व्यवस्था