लिम्‍का ने पार किया 2800 करोड़ रूपए का आंकड़ा

शेयर करे

कोका-कोला इंडिया की ग्रोथ को दी नयी रफ्तार

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 मई 2025। कोका-कोला इंडिया के लोकप्रिय देशी पेय लिम्‍का ने वर्ष 2024 में 2800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। भारतभर में दमदार प्रदर्शन के साथ इसने लेमन-लाइम कैटेगरी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। लिम्‍का पिछले पांच दशकों से गर्मियों में ताजगी का पर्याय बना हुआ है – इसके बादलों जैसे बुलबुले और अनोखे लाइम-एन-लेमनी स्वाद ने इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बना दिया है। 1971 में शुरू हुई लिम्‍का ने कंपनी के स्पार्कलिंग पोर्टफोलियो को लगातार मजबूत किया है। शहरी और ग्रामीण, दोनों बाजारों में इसकी मांग तेजी से बढ़ रही है। आज यह ब्रांड दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे प्रमुख राज्यों में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज कर रहा है और पारंपरिक व्यापार के साथ-साथ नए खुदरा प्रारूपों में भी अपना हिस्सा बढ़ा रहा है। लिम्‍का की इस स्थायी सफलता के पीछे इसके रचनात्मक और आधुनिक ब्रांड अभियान हैं, जो इसकी विरासत को बनाए रखते हुए इसे आज के उपभोक्ताओं के बीच भी प्रासंगिक बनाए रखते हैं। वर्ष 2025 में लिम्‍का ने तृप्ति डिमरी के साथ नया कैम्‍पेन लॉन्च किया, जिसने ताजगी को एक नए अंदाज में पेश किया। यह अभियान उपभोक्ताओं को लिम्‍का के खास पलों की नई ऊर्जा और ताजगी का दोबारा अनुभव करने के लिए प्रेरित करता है – जो एहसास सिर्फ लिम्‍का ही दे सकता है।

डेवलपिंग मार्केट्स, कोका-कोला इंडिया एंड साउथवेस्ट एशिया में फ्रैंचाइज़ ऑपरेशंस के वाइस प्रेसिडेंट विनय नायर ने कहा, “हमारा उद्देश्य हमेशा से ऐसे ब्रांड बनाना रहा है जो सिर्फ एक उत्पाद नहीं, बल्कि लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी और उनकी साझा यादों का हिस्सा बनें। लिम्का की कहानी फिर से उभरने, खुद को नए सिरे से गढ़ने और उत्कृष्टता की खोज की कहानी है। हमारी सफलता की बुनियाद एक सीधी लेकिन असरदार रणनीति पर टिकी है — उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से उत्पाद बनाना, शहरी और ग्रामीण भारत में वितरण बढ़ाना और ऐसे मार्केटिंग अभियान चलाना जो जुनून और उद्देश्य को जोड़ते हों। हम इस गति को बनाए रखने और लाखों उपभोक्ताओं के लिए लंबे समय तक मूल्य प्रदान करने को लेकर उत्साहित हैं।”

भारत की बदलती जीवनशैली के साथ लिम्का भी आगे बढ़ा है। 2024 में लिम्का ने एडवांस्ड हाइड्रेशन कैटेगरी में कदम रखते हुए लिम्का ग्लूकोचार्ज लॉन्च किया – एक फंक्शनल बेवरेज जिसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स शामिल हैं, जो आज के सक्रिय उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लॉन्च अभियान में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने संकल्प और प्रेरणादायक संदेश से लाखों लोगों को प्रभावित किया – चाहे वे खिलाड़ी हों या रोज़मर्रा के जीवन में अपने संघर्ष लड़ने वाले आम लोग।

उत्कृष्टता के प्रति यह प्रतिबद्धता सिर्फ खेल के मैदान तक सीमित नहीं है। यही भावना लिम्का के स्वभाव में भी दिखती है – एक ऐसा ब्रांड जो हमेशा से असाधारण भारतीय उपलब्धियों को पहचान देने और उनका उत्सव मनाने में विश्वास रखता आया है। इसी सोच से 1990 में ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ की शुरुआत हुई, जो ब्रांड की विचारधारा का विस्तार है। खेल की उपलब्धियाँ हों या कला की, यह किताब देश के लोगों को बड़ा सोचने और सपने देखने के लिए लगातार प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले: अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत क्या कर सकता है; कितनी तेजी से और कितना सटीक कर सकता है

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2025। सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आंतकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समझ में आ गया है कि वह भारत से मुकाबला नहीं कर सकता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां