रहस्य और रोमांच से भरपूर ‘मानो या ना मानो’ का ट्रेलर रिलीज़

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 नवंबर 2025। हितेन तेजवानी, राजीव ठाकुर और शिखा मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘मानो या ना मानो – एनीथिंग इज़ पॉसिबल’ का रहस्यमयी ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म हॉलीवुड की कल्ट क्लासिक ‘द मैन फ्रॉम अर्थ’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। पूरी फिल्म एक ही लोकेशन पर शूट की गई है और कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है जो दावा करता है कि वह पिछले 14,000 सालों से ज़िंदा है।

फिल्म के निर्देशक योगेश पगारे के अनुसार, यह कहानी रहस्य, भावनाओं और विचारों को नए ढंग से पेश करती है। हितेन तेजवानी ने कहा कि फिल्म जीवन और अमरता पर सोचने को मजबूर करती है। विजय एम. जैन के निर्माण और रिचर्ड शेंकमन व एरिक डी. विल्किंसन के सह-निर्माण में बनी यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को साय फ़ाय इंडियन फिल्म्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर केवल मेंबर्स के लिए प्रीमियर होगी।

Leave a Reply

Next Post

टीवी पर भी ‘हाउसफुल’ धमाका 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 05 नवंबर 2025। बॉक्स ऑफिस के बाद हाउसफुल 5 ने टीवी पर भी इतिहास रच दिया। स्टार गोल्ड पर हुए इसके वर्ल्ड टीवी प्रीमियर को 4.65 करोड़ दर्शकों और 1.91 करोड़ घरों ने देखा। दो अलग क्लाइमेक्स – हाउसफुल 5ए और 5बी  […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग