वेदांता पावर प्लांट हादसे पर भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का पलटवार, कहा- ऑनलाइन होती है एफआईआर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 17 अप्रैल 2026। वेदांता पावर प्लांट हादसे में चेयरमैन चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है. दुर्घटना बहुत बड़ी है. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें। बता दें कि वेदांता पावर प्लांट हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में सरकार पर एफआईआर को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है. उन्होंने वेदांता कंपनी के पूर्व हादसों का जिक्र करते हुए तत्कालीन भाजपा सरकार के लीपा-पोती करते हुए कंपनी के मालिकों और ठेकेदार को बचाने का आरोप लगाया है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण दिया जा रहा है. जो इसके विपक्ष में है वह भारत की मातृशक्ति को जवाब दें. महिलाएं जब साथ चलेंगी, तब भारत आगे बढ़ेगा।

पूरा बस्तर हो चुका नक्सलवाद

वहीं नक्सलमुक्त क्षेत्रों में जनगणना को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में उत्सव का समय है. महिला मड़ई में नए रंग देखने मिले.
बस्तर बदल चुका है, लोग खुलकर हंस पा रहे हैं. बस्तर में विकास के कार्य गांव-गांव तक जाएंगे. वाइब्रेंट बस्तर विलेज योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे. पूरा बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।

बंगाल में बनेगी भाजपा सरकार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसके साथ बंगाल में अपने प्रचार अभियान को लेकर कहा कि कोलकाता के विभिन्न जिलों में रुकना हुआ.
पूरे विश्वास से बंगाल में बीजेपी सरकार बनेगी. जनता मुखर होकर बीजेपी के साथ खड़ी है. TMC के गुंडों ने बहुत अत्याचार किया है,
बीजेपी के कमल के निशान से उन्हें मुंहतोड़ जवाब जनता देगी।

Leave a Reply

Next Post

ICC ने जारी किया महिला T20 इंटरनेशनल चैलेंज ट्रॉफी का शेड्यूल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2026। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रवांडा में आयोजित होने वाली पहली महिला T20 International Challenge Trophy का कार्यक्रम जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 19 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तक चलेगा। इसका आयोजन किगाली शहर में होगा, जहां गहांगा […]

You May Like

अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे