‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला सिर्फ पंजाब के राज्यपाल नहीं, सभी के लिए फटकार’, आरएन रवि पर चिदंबरम का वार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2023। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को राज्य विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को मंजूरी देने पर फैसला करने के लिए कहने वाला सुप्रीम कोर्ट का फैसला न केवल उन्हें बल्कि सभी राज्यपालों को कड़ी फटकार है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल को भी फैसले की हर एक लाइन पढ़नी चाहिए। चिदंबरम की यह टिप्पणी तमिलनाडु के राज्यपाल रवि द्वारा राज्य विधानसभा द्वारा पारित 10 विधेयकों को लौटाने के बाद आई है। तमिलनाडु विधानसभा ने शनिवार को एक विशेष बैठक में सभी विधेयकों को फिर से स्वीकार कर लिया गया। यहां तक कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी सनक के कारण विधेयकों को रोकने के लिए राज्यपाल की आलोचना की।

फैसला समझने के लिए एक वरिष्ठ वकील से संपर्क करें
चिदंबरम ने कहा कि राज्यपाल की शक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला न केवल पंजाब के राज्यपाल के लिए बल्कि सभी राज्यपालों के लिए कड़ी फटकार है। तमिलनाडु के राज्यपाल को फैसले की हर पंक्ति पढ़नी चाहिए। अगर उन्हें जरूरी लगता है तो उन्हें फैसला समझने के लिए एक वरिष्ठ वकील से भी संपर्क करना चाहिए। 

यह है आदेश 
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के राज्यपाल पुरोहित को 19 और 20 जून को विधानसभा सत्र के दौरान पारित विधेयकों पर फैसला करने का निर्देश देते हुए कहा था कि राज्यपाल की शक्ति का इस्तेमाल कानून बनाने की सामान्य प्रक्रिया को बाधित करने के लिए नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने 10 नवंबर के अपने फैसले में पंजाब की आप सरकार की याचिका पर फैसला सुनाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राज्यपाल विधानसभा द्वारा पारित चार विधेयकों को मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारत ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का लक्ष्य चेज किया, ईशान ने पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2023। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल