भारत ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 200+ रन का लक्ष्य चेज किया, ईशान ने पंत का रिकॉर्ड तोड़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 नवंबर 2023। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। जवाब में टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह टीम इंडिया द्वारा टी20 में चेज किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 में हैदराबाद में 208 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इस जीत के साथ भारत टी20 में सबसे ज्यादा बार 200 या इससे ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करने वाला देश बन गया है। टीम इंडिया ने ऐसा पांच बार किया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने ऐसा चार और पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा तीन-तीन बार किया है। 

T20I में भारत द्वारा सफलतापूर्वक उच्चतम लक्ष्य का पीछा किया गया

  • 209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम, 2023
  • 208 बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2019
  • 207 बनाम श्रीलंका, मोहाली, 2009
  • 204 बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2020
  • 202 बनाम ऑस्ट्रेलिया, राजकोट, 2013

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सिर्फ दो बार 200+ रन का टारगेट चेज हुआ है और दोनों बार भारत ने ही ऐसा किया है। इससे पहले 2013 में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में 202 रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने छह बार 190 या इससे ज्यादा का स्कोर बनाया है और सभी छह मौकों पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को हार मिली है। 

ईशान किशन ने मैच में 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। पांच छक्के किसी भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इस मामले में ईशान ने ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गयाना में अपनी 42 गेंद पर नाबाद 65 रन की पारी में चार छक्के लगाए थे। ईशान साथ ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा टी20 में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर लगाने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। केएल राहुल ने सबसे ज्यादा तीन बार ऐसा किया है (इसमें राहुल के वो आंकड़े नहीं हैं जिनमें उन्होंने विकेटकीपिंग नहीं की)। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी, पंत और ईशान ने दो-दो बार 50+ का स्कोर किया है।

भारत के लिए नामित विकेटकीपरों द्वारा 50 से अधिक स्कोर (टी20 अंतरराष्ट्रीय में)

  • 3- केएल राहुल
  • 2- एमएस धोनी
  • 2- ऋषभ पंत
  • 2- ईशान किशन

भारत के तीन बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। यह दूसरी बार है जब टीम इंडिया के तीन बल्लेबाज एक ही पारी में रन आउट हुए हों और यह सबसे ज्यादा बार भी है। 2015 में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भी भारत के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए थे। सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंद में 80 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने नौ चौके और चार छक्के लगाए। चार छक्के लगाने के साथ ही टी20 में उनके छक्कों की संख्या 108 हो गई है और वह दुनिया में 10वें नंबर पर पहुंच गए। हालांकि, नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सूर्या के T20I में छक्कों की संख्या 100 हो गई है। ऐसा उन्होंने 47 पारियों में किया है। नंबर तीन या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ऑयन मॉर्गन के नाम है। उन्होंने 107 पारियों में 120 छक्के लगाए थे।

नंबर 3 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक T20I छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • 120 – ऑयन मॉर्गन (107 पारी)
  • 106 – विराट कोहली (98 पारी)
  • 105 – डेविड मिलर (98 पारी)
  • 100- सूर्यकुमार यादव (47 पारी)
  • 99- कीरोन पोलार्ड (83 पारी)

Leave a Reply

Next Post

'दुनिया को भारत से रास्ता दिखाने की उम्मीद', विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन में मोहन भागवत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बैंकॉक 24 नवंबर 2023। विश्व हिंदू कांग्रेस सम्मेलन इस बार थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित हो रहा है। इसमें भाग लेने पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का कहना है कि सब भौतिक सुख सुविधाएं प्राप्त करने के बाद भी दुनिया संतुष्ट नहीं है।  मोहन भागवत ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली मिसिर बेसरा गिरफ्तार....|....रायगढ़ में रवि भगत पर केस दर्ज; जेल दाखिल....|....जेएसडब्ल्यू प्लांट से 7.5 किलो तांबा तार चोरी....|....ट्रेलर ब्रेकडाउन से थमी रफ्तार....|....जहरीले जंतु के काटने से 3 वर्षीय मासूम की मौत....|....बलरामपुर कलेक्टर ने कृषि विस्तार अधिकारी को किया निलंबित....|....रायपुर में लगी भीषण आग; बार सहित 4 दुकानें जलकर खाक....|....संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले