फीफा में मैच के दौरान अपना गाना सुन उत्साहित हुईं नोरा फतेही

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 नवंबर 2022। बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। वो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लेती हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो अपने गाने को सुनने के बाद उत्साहित दिख रही हैं। जानकारी के अनुसार, हाल ही में एक्ट्रेस कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में खेले जा रहे मैच को देखने पहुंची थी, जहां वो फीफा 2022 के एंथम सॉन्ग को सुनने के बाद उत्साहित हो गई, जिस पर उन्होंने खुद धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है। एक्ट्रेस स्टेंड्स में बैठ कर मैच का लुत्फ उठा रही हैं और गाना सुनने के बाद उत्साहित हो जाती हैं और डांस करने लगती हैं।

हमेशा देखे बड़े सपने…

इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा, वो पल जब आप विश्व कप स्टेडियम में फीफा विश्व कप में आपकी आवाज सुना एक सपने की तरह है और ये एक मील स्टोन की तरह है जो मेरी जर्नी के लिए बेहद कीमती है। मैंने हमेशा इस तरह के पलों के बारे में सोचा है। मैं हमेशा से बड़े सपने देखने वालों में से रही हूं और उन सपनों को हकीकत बनाने की भूख भी रखती हूं। मैंने नियमित रूप से एक शर्मीली लड़की से लेकर यहां तक का सफर किया है।

मुझे पर हंसते थे लोग…

एक्ट्रेस ने आगे अपने चाहने वालों को मोटिवेट करते हुए लिखा, अपने आप पर विश्वास करो दोस्तों, कभी किसी को ये मत कहने दो कि तुम ये नहीं कर सकते। आपके सपने कभी बहुत बड़े नहीं होते। जब मैं ये सब शुरू किया तो कई लोग मुझ पर हंसे, लेकिन आज मैं यहां हूं… और ये तो सिर्फ शुरुआत है…।

साझा की फैंस की रील्स

वहीं, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फैंस द्वारा बनाई रील्स को शेयर किया किया है, जिसमें लोग नोरा के गाने पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। 18 दिसंबर को होगा समापन आपको बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप, 2022 का आयोजन इस बार कतर में किया जा रहा है। 20 नवंबर से शुरू हुआ ये इवेंट 18 दिसंबर को समाप्त होगा।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस में मुझे गाली देने की लगी होड़', खरगे के 'रावण' वाले बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 01 दिसंबर 2022। गुजरात में पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कलोल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां