जहरीली शराब से मौत का मामला: उपमुख्यमंत्री चौटाला बोले- शराब से नहीं केमिकल पीने से हुई चार मौतें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 24 नवंबर 2022। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जहरीली शराब से मौत के मामले में बड़ा बयान दिया है। चौटाला ने कहा कि शराब से नहीं केमिकल पीने से चार मौतें हुई हैं। सोनीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे उपमुख्यंमत्री ने बताया कि मरने वाले बोतल में केमिकल लाए थे। पानीपत की बंद पड़ी डिस्टलरी से दो लीटर की बोतल में केमिकल लाए थे उसे ही पिया व पिलाया। बोले पाउडर लैस लिक्विड लाया गया था। पानीपत के डीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। डिस्टलरी एक साल से बंद पड़ी थी, उसके पास लाइसेंस भी नहीं, केमिकल कैसे बाहर निकला इसकी जांच हो रही है। वह कोआपरेटिव सोसाइटी पानीपत की डिस्टलरी थी, एक साल से थी बंद पड़ी है। 

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस फोड़ो आंदोलन चल रहा है। वह भिवानी में नौ दिसंबर को जजपा पार्टी के स्थापना दिवस समारोह का न्योता देने सोनीपत पहुंचे थे। 

Leave a Reply

Next Post

लोगों के जाति और धर्म के नाम पर बंटने से कमजोर होता है समाज- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 24 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों के जाति और धर्म के नाम पर बंटने से समाज कमजोर होता है। गहलोत महावीरजी (करौली) में महावीरजी पंचकल्याणक एवं […]

You May Like

प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस....|....स्कूली शिक्षा बदहाल सुविधाएं नहीं - कांग्रेस....|....श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल....|....समीरा रेड्डी का फिटनेस मंत्र: हर दिन है असली वर्कआउट, प्रोटीन बने रोज की आदत....|....मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड