आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, जानें ये जबरदस्त लाभ!

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक माने जाते हैं. सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स न सिर्फ सेहत बल्कि शरीर को गर्म रखने में भी मददगार माने जाते हैं. लेकिन कुछ ड्राई फ्रूट्स में फैट की मात्रा ज्यादा होती है जो आपके वजन को बढ़ा सकता है. लेकिन आज हम आपको ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं. जिसमें कैलोरी बहुत कम पाई जाती है. पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. पिस्ता को कई स्वीट डिश में इस्तेमाल किया जाता है. पिस्ते में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी आदि. जो कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. पिस्ते को ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. पिस्ता के सेवन से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है और वजन को कम किया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको पिस्ता से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं. 

डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं पिस्ता

डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है और डायबिटीज से कई सारी बीमारियां होने की भी खतरा रहता है। ऐसे में आप पिस्ता को अपने डाइट में जरूर शामिल करें, ये एक हेल्दी नट्स है जो आपके डायबिटीज को कम करने में आपकी मदद करता है। 

वजन कम करने में मददगार है पिस्ता 

बढ़ते वजह की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो स्नैक के तौर पर पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करें। यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत हैं। जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। 

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पिस्ता

आजकल लोगों को आंखो से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी आंख को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो पिस्ता खाएं। इसमें ल्‍यूटिन और जॉक्‍सन्थिन नामक एंटी ऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपको फ्री रेडिक्‍ल्‍स से बचाने का काम करते हैं। यह आपकी आंखों की रौशनी को बढ़ाने में भी लाभदायक माने जाते हैं।  

कैल्शियम की कमी है तो खाएं पिस्ता 

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता में पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हेल्थ और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। 

ब्लड शुगर

कई विशेषज्ञों का मानना है कि पाबंदी से पिस्ता खाने वालों के खून में शुगर का लेवल संतुलित रहता है।  पिस्ता में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रख सकते हैं। 

हड्डियों

पिस्ता कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अच्छा माना जाता है. पिस्‍ते में कैल्शियम के अलावा पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. जो हेल्थ और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Leave a Reply

Next Post

जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन से ग्रामीणों को सीधे लाभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 6 फरवरी 2021। बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा वन मण्डल द्वारा वन काष्ठागार में आज जैव विविधता प्रबंधन समिति एवं लोक जैव विविधता पंजी जगरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के सभी ग्राम पंचायतों में बीएमसी का गठन करना है। अब […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग