“बिहार में बालू और शराब माफिया पर लगेगी लगाम”, अमित शाह के बयान के बाद बोले भाजपा सांसद संजय जायसवाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 10 मार्च 2024। शनिवार को पटना के पाली में गृह मंत्री अमित शाह ने मंच से भू-माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जो माफिया गलत करेगा उसे उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा। उनके इस बयान पर भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में जो नया कानून बना है उससे बालू माफिया और शराब माफिया पर लगाम लगेगी। ऐसे कानून की जरूरत भी थी। वहीं लालू के करीबी सुभाष यादव की गिरफ्तारी पर संजय जायसवाल ने कहा जो गलत करेंगे वो जेल ही जाएंगे। जो बिहार में एक परिवार के द्वारा गरीबों से लूट कर कमाई की गई है, जिनके दो नंबर पैसे की कमाई को एक नंबर करने के साथ-साथ सुभाष यादव बालू के खनन से अवैध कमाई कर रहे थे, वो फसेंगे ही। सीट शेयरिंग पर सांसद जायसवाल ने कहा कि एनडीए में कोई विवाद नहीं है। पांच दल हैं थोड़ा समय लगता है सब जल्द हो जाएगा। 

“एनडीए में सब ऑल इज वेल”
चिराग पासवान की नाराजगी पर भाजपा सांसद ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। एनडीए में सब ऑल इज वेल है। कांग्रेस नेता प्रतिमा दास के अखिलेश सिंह पर सवाल खड़े करने पर संजय जायसवाल ने कहा कि पूरे देश मे कांग्रेस के यही हालत हैं तमाम नेता छोड़ कर जा रहे हैं। कांग्रेस इतिहास की बात करती है। खुद इतिहास बन जाएगी। वहीं कांग्रेस में टूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग कांग्रेस को समझ चुके है इसलिए भाग रहे हैं और राहुल गांधी जवाब देने से बचने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

ढाका में भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों में मीटिंग, सीमा पार अपराधों की रोकथाम पर हुई चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ढाका 10 मार्च 2024। भारत और बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बलों ने ढाका में 5-9 मार्च तक महानिदेशक स्तरीय समन्वय सम्मेलन आयोजित किया और सीमा पार अपराधों की रोकथाम और सीमा बुनियादी ढांचे के निर्माण पर चर्चा की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीमा सुरक्षा बल […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां