सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी ‘जवान’, दो दिन में दुनियाभर में 129 करोड़ रुपए कमाए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 सितम्बर 2023। अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म “जवान” ने पहले दिन दुनियाभर में 129.6 करोड़ रुपए जबकि भारत में 75 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहले दिन देश-विदेश में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। “जवान” का निर्देशन तमिल फिल्म निर्माता एटली ने किया है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति ने अभिनय किया जबकि दीपिका पादुकोण ने विशेष भूमिका निभाई।

फिल्म गुरुवार को दुनिया भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने दुनियाभर में फिल्म की कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच X पर लिखा, “जैसा कि जवान ने कहा है, ये तो बस शुरुआत है। बेशुमार प्यार के लिए आपका शुक्रिया। ” ‘‘जवान” सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों पर केंद्रित पिता-पुत्र की कहानी है। फिल्म में मुख्य किरदार शाहरुख ने निभाया है।

कारोबार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने अनुमान जताया था कि शाहरुख की यह फिल्म रिलीज के पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बना सकती है। उन्होंने कहा, “जवान” सनसनीखेज है…इतिहास रच चुकी है। ‘जवान’ ने गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया है…पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं…पहले दिन भारत में 65.50 करोड़ रुपए कमाई की। इसके साथ ही इसने पहले दिन सबसे अधिक कमाई के मामले में “पठान” (55 करोड़) और “केजीएफ” (53.95 करोड़) को पीछे छोड़ दिया।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी वास्तव में ‘एक सरकार, एक कारोबारी समूह' में विश्वास करते हैं, जी20 थीम पर कांग्रेस का निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 सितम्बर 2023। कांग्रेस ने शनिवार को अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जी20 की थीम भले ही ‘एक पृथ्वी-एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वास्तव में ‘एक व्यक्ति, एक […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें