कंगना रनौत की ‘धाकड़’ में हुई अर्जुन रामपाल की एंट्री, खूंखार विलेन का निभाएंगे किरदार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है और वह यह है कि इस फिल्म में कंगना का सामना अर्जुन रामपाल से होने वाला है।

जी हां, कंगना रनौत की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ में अर्जुन रामपाल एक खूंखार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे।  खुद अर्जुन रामपाल ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘ बूम एविल का नया नाम है- रुद्रवीर! फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं जो एक ही समय में खतरनाक भी है और कूल भी है। यह मेरा फर्स्ट लुक है।’ 

सामने आए इस लुक में अर्जुन डैशिंग के साथ साथ काफी डेंजरस दिख रहे हैं। बॉडी पर कई सारे टैटूज, आंखों पर काला चश्मा और हाथों में बंदूक थामे अर्जुन के इस किलर लुक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ काफी अर्से बाद विलेन के रोल में नजर आएंगे।

वैसे कुछ दिनों पहले तक अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला (Gabriella) का नाम ड्रग्स मामले में सामने आ रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर से कुछ नशीले पदार्थ बरामद किए गए थे, जिसके बाद कई बार इन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर बुलाया जा चुका है।

हाल ही में जब कंगना ने फिल्म की टीम के लिए मुंबई में पार्टी रखी थी, तो तस्वीरों में आर्जुन रामपाल को देखते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हालांकि बाद में खबर आई कि ड्रग्स मामले के शुरू होने से पहले ही अर्जुन इस फिल्म के साथ जुड़ चुके थे।

बात इस फिल्म की करें तो रजनीश रैजी घई (Razneesh Razy Ghai) के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में कंगना और अर्जुन के अलावा दिव्या दत्ता (Divya Dutta) भी अहम किरदार में होंगी। वहीं कंगना इस फिल्म में अग्नि नाम की स्पाई एजेंट के रोल में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंदसिंह को उनके शहादत दिवस 20 जनवरी पर नमन किया है। छत्तीसगढ़ के इस महान सपूत को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक