IPL 2022: बैंगलोर के खिलाफ मैच में रवींद्र जडेजा ने इस रिकार्ड को किया अपने नाम, बुमराह को छोड़ा पीछे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। आखिरकार चार मैचों के बाद ही सही नए कप्तान रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में चेन्नई की टीम ने पहली जीत का स्वाद चख ही लिया। बैंगलोर के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके के बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी की और 216 रन का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में आरसीबी की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 193 रन ही बना सकी और 23 रन से चेन्नई ने ये मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में सीएसके ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी सुधार किया। सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने इस मैच में 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट झटके हालांकि बल्लेबाजी में वे बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे।

इस प्रदर्शन के साथ ही जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है। अब उनके आरसीबी के खिलाफ 26 विकेट हो गए है और किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ वे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में जसप्रीत बुमराह और आशीष नेहरा जैसे गेंदबाजों का नाम भी शुमार है। बुमराह के नाम 24 विकेट जबकि नेहरा के खाते में 23 विकेट है।

आरसीबी के खिलाफ मैच की बात करें तो चेन्नई को हर हाल में इस मैच में जीत की जरुरत थी। टीम के लिए ये नींव रखी शिवम दुबे और राबिन उथप्पा ने दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की और 216 रन का विशाल स्कोर बनाने में योगदान दिया। उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 जबकि दुबे ने 46 गेंदों पर 95 रन की पारी खेली। जहां बल्लेबाजी में दुबे और उथप्पा ने जिम्मेदारी ली तो वहीं गेंदबाजी में महेश तीक्ष्णा ने 4 विकेट लेकर चेन्नई को पहली जीत दिला दी। चेन्नई का अगला मैच 17 अप्रैल को नई टीम गुजरात टाइटंस से होगा। 

Leave a Reply

Next Post

भारत करेगा स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी, 16 देशों की 22 टीमें लेंगी हिस्सा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 अप्रैल 2022। गली क्रिकेट की लोकप्रियता अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुकी है। स्ट्रीट चाइल्ड यूनाइटेड और सेव द चिल्ड्रन इंडिया के द्वारा आयोजित की जाने वाले स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट वर्ल्ड 2023 की मेजबानी भारत करेगा। इस बार इसमें 16 अलग-अलग देशों की […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक