रणबीर-आलिया ने लिए सात फेरे, इंडिया रिपोर्टर लाइव का विशेष फोटोग्राफ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अप्रैल 2022। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया ने खुद अपनी वेडिंग की कुश प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर के साथ उनकी केमेंट्री तस्वीरों में साफ-साफ देखी जा सकती है। ऑफ व्हाइट वेडिंग जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी भी कुछ हट कर रही।  आलिया और रणबीर ने अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए।

फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने इस घर की बालकनी में सात फेरे लिए। आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी को अपना वेडिंग वेन्यू चुना। खुद आलिया ने इस बात का खुलासा किया है।   

आलिया ने आज अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ आलिया ने एक खास मैसेज भी लिखा। दोनों ने शादी के लिए अपने घर की बालकनी को चुना,क्योंकि दोनों ने इस बालकनी में खास पल बिताए हैं। ये जगह दोनों के दिल के बेहद पास रहा है, जिसके कारण उन्होंने बालकनी में सात फेरे लेने का फैसला किया।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर करने के साथ लिखा-अपनी फैमिली, दोस्तों के बीच आज हमने हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने अपने रिश्ते के पांच साल साथ में बिताए, वहां शादी कर ली।

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स की हार से भड़के हेड कोच रिकी पोंटिंग, दिया सबको अल्टीमेटम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 के पांच मैचों में तीसरी हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग को लगता है कि उनकी टीम को खेल के डिपार्टमेंट में सुधार करने की जरूरत है। दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं