अरुण गोविल, अनूप जलोटा और राम शंकर ने किया “मोदी सरकार तीसरी बार” सॉन्ग लॉन्च 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 जून 2024। देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। इस खास मौके पर एक विशेष गीत “मोदी सरकार तीसरी बार” राम शंकर ने बनाया है जिसे अरुण गोविल और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के करकमलों द्वारा मुम्बई में लांच किया गया। इस अवसर पर संगीतकार दिलीप सेन, गायक सलमान अली ,स्नेहा शंकर , आदित्य शंकर सहित गेस्ट्स मौजूद रहे। आशा एंटरटेनमेंट एंड इवेंट्स के सुनील कुमार कालू ने इस गीत का निर्माण ब्लेसिंग टेलेमेडिया के साथ बनाया है। राम शंकर ने पहली बार गीत भी लिखे हैं। ये सांग राम शंकर मेलोडी चैनल पे रिलीज़ हुआ है। अरुण गोविल ने राम शंकर को इस गीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार बहुत अच्छा गाना बना है। मैं इस सॉन्ग के लिए राम शंकर और गीत की पूरी टीम को बधाई देता हूँ। पद्मश्री अनूप जलोटा ने लांच पर कहा कि नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर राम शंकर ने यह बहुत ही बेहतरीन गीत बनाया है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में कई बड़े काम किए हैं और अगले 5 साल में वह और भी कई बड़े काम करेंगे। 

राम शंकर ने कहा कि मैं मोदी जी का शुरू से ही बड़ा फैन रहा हूँ। मेरे मन मे काफी दिनों से इच्छा थी कि उनपर कोई गीत बनाऊं। मोदी सरकार तीसरी बार उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने वाला गीत है। मैं अरुण गोविल और भजन सम्राट अनूप जलोटा जी का बेहद आभार व्यक्त करता हूँ। ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का भी शुक्रिया।संगीतकार दिलीप सेन ने बताया कि राम शंकर ने जो यह गीत बनाया है वो सदियों तक याद रखा जाएगा। मोदी सरकार तीसरी बार यह टाइटल ही अपने आप मे हिट है और गायकों ने इसे बखूबी निभाया है।

Leave a Reply

Next Post

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने लगाई एक लंबी छलांग 

शेयर करेएक्टिंग के अलावा अब बिज़नस की दुनिया मे रखा कदम  इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 18 जून 2024। इंडियन एक्ट्रेस और रियलिटी टीवी स्टार पायल रोहतगी, जिनका बेबाकपन उनके व्यक्तित्व की पारदर्शिता दर्शाता हैं। सच्चाई के लिए बेझिझक खड़े रहना और डटकर हर परिस्थिति का सामना करना , […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस