उधमपुर मुठभेड़ में जवान बलिदान, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फायरिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 20 सितंबर 2025। उधमपुर के ऊंचाई वाले एक सुदूर वन क्षेत्र में सेना और पुलिस ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। गोली लगने से एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान शनिवार तड़के सैनिक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सैनिक शुक्रवार देर शाम उस समय घायल हो गया था, जब आतंकवादियों ने उधमपुर के डुडू-बसंतगढ़ क्षेत्र और डोडा के भद्रवाह में सेओज धार वन सीमा पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के संयुक्त तलाशी दल पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि सैनिक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल के आसपास के इलाके को रात भर कड़ी घेराबंदी में रखा गया था। शनिवार सुबह संयुक्त तलाशी अभियान फिर से शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।

उधमपुर और डोडा दोनों तरफ ड्रोन और खोजी कुत्तों से लैस अतिरिक्त बल भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक व्यापक तलाशी अभियान जारी था। हालांकि, सेना के अधिकारियों ने बताया कि अभी तक आतंकवादियों से कोई नया संपर्क नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में एच-1बी वीजा पर नई नीति, टीसीएस समेत इन भारतीय IT कंपनियों पर होगा सीधा असर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 20 सितंबर 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एच-1बी वीजा पर सख्ती दिखाते हुए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है। इसके बाद अब एच-1बी वीजा पर अमेरिका जाने वाले हर पेशेवर को एक लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यह आदेश 12 महीनों तक लागू […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़