पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आजमगढ़, 28 अक्टूबर 2026। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह उसका शव गांव में नट बस्ती के पास बाहा में पड़ा मिला। युवक की हत्या की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और आरोपियों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

मृतक की पहचान गौरी गांव निवासी शाहरुख खान (30) पुत्र मुस्तफा के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, शाहरुख बोल नहीं पाता था। वह पाव रोटी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तीन भाइयों में वह सबसे छोटा था। उसकी हत्या की खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस कर रही शिनाख्त

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम शाहरुख घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार के लोगों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं चलने पर डायल 112 और गंभीरपुर पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी उसकी तलाश में मदद की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गौरी गांव में नट बस्ती के बगल बाहा में एक शव पड़ा देखा। पास जाकर पहचान करने पर शव शाहरुख का निकला। युवक की हत्या की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर गंभीरपुर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शाहरुख की हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की। घटना के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार

शेयर करेप्रेमी ने रची साजिश; नौकरानी ने की वारदात इंडिया रिपोर्टर लाइव  मेरठ, 28 अक्टूबर 2026। मेरठ में गंगानगर की डिफेंस कॉलोनी में भल्ला स्पोर्ट्स के मालिक आशुतोष भल्ला की कोठी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने नौकरानी रोशनी और उसके प्रेमी नीरज को कानपुर से पकड़ लिया […]

You May Like

पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार....|....पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या....|....भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी नौकरी की भर्ती बंद - कांग्रेस....|....‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार