सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भराणीसैंण, 28 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है।

सत्र के समापन के बाद पत्रकारों से वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला है। कभी कहीं चले जाना और कभी प्रधानमंत्री आवास के बाहर पहुंच जाना, कांग्रेस के इस व्यवहार को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के युवराज की हताशा साफ दिखाई देती है और उनका आचरण सबके सामने है।

धामी ने कहा कि कांग्रेस के परम मित्र अखिलेश उत्तराखंड के लोगों के बारे में कैसी सोच रखते हैं, यह भी सवाल है। उन्होंने रामपुर तिराहा कांड का जिक्र करते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के लिए काला दिन है।

विपक्ष का रवैया अराजकता फैलाने वाला, अखिलेश ने आंदोलन के जख्म कुरेदे
सीएम धामी ने कहा कि अखिलेश यादव ने हमारे आंदोलन के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। उत्तराखंड कांग्रेस का कोई नेता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मामले में चुप क्यों है। खरगे जी, उत्तराखंड के लोग नहीं जानते कि आप किस जाति के हैं। वहां शुद्धीकरण उन्मादी नारों और गंदगी का हुआ है। अब प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में बोल रहे हैं। मैं यहां से कह रहा हूं कि प्रधानमंत्री मोदी  2029 में और बड़े बहुमत से आएंगे। नेता प्रतिपक्ष मंच पर कॉमेडियन ला रहे हैं।

भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी है। हमारी सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ। विधानसभा में किसी छोटे ठेकेदार की बात करना सदन का उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस झूठ फैलाती है। धामी ने मंत्री रेखा आर्या का जिक्र करते हुए कहा कि 22 साल तक साथ रहने के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हुई। उनके मुताबिक, गड़बड़ी तब हुई, जब मंत्री ने पति की गलत बातों को मानने से इनकार कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त भू-कानून लाया गया है। मदरसा बोर्ड हटाकर नया प्राधिकरण बनाया गया और गलत तरीके से चल रहे 250 से अधिक मदरसे बंद किए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मदरसा बोर्ड बनाते समय केवल एक समाज को शामिल किया था, जबकि उनकी सरकार ने सभी अल्पसंख्यकों को इसमें रखा है। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है और यह सफाई लगातार जारी रहेगी।

राहुल गांधी सनातन विरोधी
सीएम ने कहा कि दीपावली के समय आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी सनातन विरोधी हैं। हमने 2022 में जनता के सामने जो दृष्टि पत्र रखा था, उसके सभी निर्णय लिए। विपक्ष समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को चुनावी घोषणा बताता था। इस कानून से हमारी मुस्लिम बहनों को कुरीतियों से आजादी मिली। कांग्रेस झूठ की दुकान है। यूसीसी पर लोगों को डराया जाता था। कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति की वजह से हमें यहां इतने कानून बनाने पड़े।

Leave a Reply

Next Post

एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा

शेयर करेराजीव बिंदल ने तय की रणनीति इंडिया रिपोर्टर लाइव शिमला, 28 अक्टूबर 2026। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को शिमला के चक्कर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में […]

You May Like

पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार....|....पाव रोटी बेचने वाले युवक की गला रेतकर हत्या....|....भाजपा सरकार बनने के बाद सरकारी नौकरी की भर्ती बंद - कांग्रेस....|....‘कातिल नहीं… आशिक हूं!’ गुलाब, जुनून और आग भरी निगाहों के साथ शाहरुख खान का ‘किंग’ अवतार