आतंकवाद पर भारत को मिला US का समर्थन, अमेरिका के इस बयान पर बौखलाया पाकिस्तान

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 मई 2025। बीते दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार से आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया है। इस बीच अमेरिका ने भारत का साथ देते हुए एक बड़ा बयान जारी किया है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने साफ कर दिया है कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा समर्थन दे रहा है।

टैमी ब्रूस ने यह भी कहा कि अमेरिका की कोशिश है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को जिम्मेदारी से सुलझाया जाए। अमेरिका दोनों देशों की सरकारों से लगातार संपर्क में है।

दोनों देशों को जिम्मेदार समाधान की सलाह

टैमी ब्रूस ने यह जानकारी दी कि अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से बात की है। उन्होंने दोनों देशों से अपील की है कि वे बातचीत के माध्यम से एक शांतिपूर्ण समाधान निकालें, ताकि दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनी रहे। भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई फैसले लिए हैं। इनमें सिंधु जल संधि को फिलहाल स्थगित करना, अटारी बॉर्डर पर स्थित एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और दोनों देशों के उच्चायोगों की ताकत में कटौती करना शामिल है।

सीमा पर पाकिस्तान की गतिविधियां

भारत ने यह भी आरोप लगाया है कि पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। वहीं, भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा और देश की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

वेव्स समिट में एकता कपूर ने की 'एमपी 2.0' फिल्म पॉलिसी की घोषणा

शेयर करेअब गेमिंग और वीएफएक्स इंडस्ट्री को भी मिलेगा बढ़ावा (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 मई 2025। एमी अवॉर्ड विजेता प्रोड्यूसर और कंटेंट की दुनिया की दिग्गज एकता आर कपूर ने वेव्स समिट 2025 के मंच से मध्यप्रदेश की नई और अपग्रेडेड फिल्म पॉलिसी 2.0 लॉन्च की। इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल