फाइनल के तीन बड़े कारण, भारत-न्यूजीलैड में से कौन जीतेगा खिताब

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

साउथम्पटन 17 जून 2021। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनयनशिप फाइनल मुकाबले में एक दूसरे के सामने होंगीं। दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला शुक्रवार (18 जून) से साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दुनिया के सबसे बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में तीन बड़े कारण हैं  जिनके चलते मैच को हारा या जीता जा सकता है। ।  

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपनी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। दोनों ही कप्तान टेस्ट क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इसके अलावा दोनों का औसत 50 से ज्यादा है। विराट कोहली का टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर बेहतर रिकॉर्ड है। साल 2018 की टेस्ट सीरीज में उन्होंने 2 शतक लगाए थे। दोनों की कप्तानों का अलग स्वभाव है। जहां विलियमसन मैदान पर शांत नजर आते हैं वहीं विराट को आक्रामक अंदाज के लिए जाना जाता है। 

दोनों टीमों की खासियत अपने कप्तान के बगैर टेस्ट सीरीज जीत चुकी हैं। इसी साल भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत बगैर विराट कोहली के दर्ज की थी। वहीं हाल ही में न्यूजीलैंड ने बिना केन विलियमसन के इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हराया है।  दोनों टीमों के पास असाधारण गेंदबाजी आक्रमण है। लेकिन इस मुकाबले में न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है क्योंकि उसने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की। कीवी टीम को इसका फायदा फाइनल में मिल सकता है। 

न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल में खेलने वाले टीम इंडिया के सभी गेंदबाज आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल हैं। टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले आर अश्विन इस समय टेस्ट में दूसरे नंबर के गेंदबाज हैं। जबकि जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा गुड लेंग्थ पर बॉलिंग करने के लिए जाने जाते हैं।  वहीं न्यूजीलैंड के टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट नई गेंद के साथ अपना लोहा मनवा चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट की कोण बनाती और विविधिता भरी गेंदें काफी खतरनाक होती हैं। इन दोनों को बाद में स्विंग भी मिलेगी। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में 6 विकेट लेने वाले मैट हेनरी को फाइनल में जगह मिलना मुश्किल है। क्योंकि टिम साउदी और काइल जेमीसन की टीम में वापसी हुई है। इसलिए हेनरी इस फाइनल मुकाबले में बाहर रह सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कांग्रेस छोड़ने का किया एलान, बोले- राहुल गांधी जबतक रहेंगे पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 जून 2021। पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के बाद अब कांग्रेस के भीतर घमासान की आंच असम तक पहुंच गई है। असम के कांग्रेस विधायक ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा देने की बात कही है। असम के कांग्रेस विधायक रूपज्योति […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां