अमेरिका के टेक्सास में आग का तांडव जारी, दो की मौत, 500 से ज्यादा घर जलकर खाक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 02 मार्च 2024। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में आग का तांडव जारी है। इसके टेक्सास के इतिहास की सबसे भयंकर आग होने का दावा किया जा रहा है। इस आग में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 500 से ज्यादा आवास जलकर खाक हो गए हैं। टेक्सास के जंगलों में लगी आग से 4400 वर्ग किलोमीटर का क्षेत्र जलकर तबाह हो गया है और अभी भी इस आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

आग की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत
आग से मरने वालों में एक की पहचान महिला सिंडी ओवेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला टेक्सास की हेंपहिल काउंटी में कार से कहीं जा रही थी। इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गई। पुलिस का कहना है कि महिला आग के चलते अपने ट्रक से उतर गई थी और आग की चपेट में आ गई। महिला को जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आग की चपेट में आकर मरने वाली दूसरी पीड़ित भी महिला हैं, जिनकी पहचान जॉयस ब्लैंकेनशिप (83 वर्षीय) के रूप में हुई है। जॉयस के पोते ने बताया कि जॉयस का शव उनके जले हुए घर से बरामद हुआ है। इस आग से बड़ी संख्या में पशुओं और जंगली जानवरों की भी मौत हुई है। 

इन इलाकों में भी आग फैलने का खतरा 
बीती 29 फरवरी को लगी इस आग को लेकर टेक्सास के वन विभाग ने आशंका जताई है कि मौसम को देखते हुए अभी इस आग के शांत होने की उम्मीद नहीं है और इसकी वजह से टेक्सास, ओकलाहामा, कंसास और न्यू मैक्सिको के विभिन्न इलाकों के भी आग की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। आग लगने की वजह की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि तेज हवाओं, सूखी घास और गर्म मौसम की वजह से आग लगी, जो तेज हवाओं की वजह से तेजी से फैल गई। इससे पहले साल 2006 में भी टेक्सास के जंगलों में आग फैल गई थी, जिसमें 1400 वर्ग किलोमीटर का इलाका तबाह हो गया था और 13 लोगों की जान चली गई थी।  

Leave a Reply

Next Post

राजीव गांधी की तरह राहुल को भी बम से उड़ाने के इनपुट, गृह मंत्रालय ने कहा- बढ़ाई जाए सुरक्षा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 मार्च 2024। महाराष्ट्र की नासिक पुलिस को इनपुट मिले हैं कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके पिता राजीव गांधी की तरह से बम से उड़ा दिया जाएगा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर उनकी न्याय जोड़ो यात्रा के दौरान बम […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार