6500 करोड़ का कर्ज समय से पहले चुकाएगा अदाणी समूह, सिंगापुर में बताया रोडमैप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2023। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई है। अपनी क्रेडिट प्रोफाइल को सुधारने के लिए ग्रुप शेयरों को गिरवी रखकर लिए गए 5705 से 6532 करोड़ रुपये (69 से 79 करोड़ डॉलर) के कर्ज को समय से पहले चुकाने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी मार्च के महीने में ही इन कर्जों का समयपूर्व भुगतान कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदाणी ग्रीन एनर्जी अपने 2024 के बॉन्ड्स को तीन साल के लिए 80 करोड़ डॉलर (लगभग 6615 करोड़ रुपये) के क्रेडिट लाइन पर रीफाइनेंस करने की योजना बना रहा है। मंगलवार को हॉन्ग-कॉन्ग में ग्रुप के प्रबंधन ने ब्रॉन्डहोल्डर्स के सामने अपनी योजना पेश की है। 

बता दें कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अदाणी समूह के कई शेयरों में 80 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। निवेशकों की चिंता को दूर करने के लिए अदाणी समूह लगातार निवेशकों के साथ समन्वय बनाने की कोशिश कर रहा है। सोमवार को सिंगापुर में एक दर्जन वैश्विक स्तर के बैंकों के साथ बैंठक के बाद ग्रुप दो दिनों का रोडशो कर रहा है। सिंगापुर में ग्रुप की कमाई से लेकर उसके कुल ऋणों के बारे में 10 पेज से अधिक का प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया।

Leave a Reply

Next Post

साथियों के समर्थन वापसी के बाद संकट में प्रचंड सरकार, मंत्रिमंडल में करेंगे फेरबदल!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव काठमांडू 28 फरवरी 2023। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। सरकार से तीन राजनीतिक दलों के हटने के बाद प्रचंड अब खाली हुए 16 मंत्रालयों को भरने के लिए अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण