पैरालंपिक 2020 खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद राशि से सम्मानित करेगी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 सितम्बर 2021। हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक 2020 खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 10 लाख रूपये, रजत पदक वाले को आठ लाख और कांस्य पदक वाले को पांच लाख का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। वहीं दूसरी ओर भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैच रद्द हो गया है जिसके साथ ही भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने हाल में समाप्त हुए तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने का फैसला किया है। मंत्रालय ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा कि स्वर्ण पदक जीतने वाले पैरालंपियन को 10 लाख रूपये, रजत पदक जीतने वाले को आठ लाख रूपये और कांस्य पदक जीतने वाले को पांच लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान शादाब खान ने स्वीकार किया कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस के अचानक इस्तीफा देने से जो स्थिति पैदा हुई वह आदर्श नहीं थी लेकिन टीम आगामी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं को देखते हुए किसी तरह के नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश कर रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच 5वां टेस्ट मैनचेस्टर में शुक्रवार को शुरू होने वाला था लेकिन वह रद्द हो गया है। आपको बता दें कि भारत के असिस्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट योगेश परमार गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद मैच को लेकर संदेह जताया जा रहा था। इस संबंध में बीसीसीआई अधिकारियों की बैठक हुई। जिसके बाद खबर सामने आई कि भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला मुकाबला रद्द हो गया है। जिसके साथ ही भारत ने इस सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी अपने जमाने के दिग्गज पेले का 50 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले दक्षिण अमेरिकी खिलाड़ी बन गये हैं। चौतीस वर्षीय मेस्सी ने अर्जेंटीना की गुरुवार को विश्व कप क्वालीफाईंग मैच में बोलिविया पर 3-0 की जीत के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। मेस्सी ने मैच में हैट्रिक बनायी और अब उनके अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 79 पर पहुंच गयी है जो पेले से दो अधिक है। टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान के टीम का ऐलान हुआ। टीम की कमान दिग्गज स्पिनर राशिद खान को सौंपी गई थी। हालांकि जैसे ही टीम का ऐलान हुआ राशिद खान ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे का कारण बताते हुए राशिद खान में साफ तौर पर कहा कि आगामी टी-20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम को अंतिम रूप देने से पहले उनकी राय नहीं मांगी गई थी। जाहिर सी बात है इस तरह के अनुभव के साथ राशिद खान को बुरा लगा होगा और यही कारण है कि उन्होंने टीम के ऐलान के साथ ही कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

Leave a Reply

Next Post

पोषण माह 2021 : छत्तीसगढ़ को कुपोषण मुक्त बनाने हर व्यक्ति, परिवार, समाज, संगठन का सहयोग जरूरी - अनिला भेंड़िया

शेयर करेमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंड़िया, महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.नायक,  नगर निगम सभापति श्री दुबे, सहित बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 12 सितम्बर 2021। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अगुवाई में ‘गढ़बो नवा सुपाषित छत्तीसगढ़‘ के संकल्प के […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार