अपनी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में दिखाई देंगे सलमान खान, यहां जानें पूरी जानकारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई, 19 अगस्त 2021. सन 2005 में आई सुपरहिट फिल्म नो एन्ट्री के सीक्वल में सलमान खान नजर आने वाले है. इस फिल्म में वे लीड रोल अदा करेंगे. डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले इस तरह की अफवाहों से इनकार कर चुके हैं, लेकिन अब इस फिल्म की सीक्वल बनने वाली है.

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और अनीस बज्मी के बीच फिलहाल किसी फिल्म को लेकर कोलेबोरेशन नहीं हुआ है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि नो एन्ट्री के सीक्वल को होल्ड कर दिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स सलमान खान के साथ इस फिल्म पर आगे काम बढ़ाने का मन बना रहे हैं. इसके सीक्वल में सलमान का रोल पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा बड़ा और अहम होगा. फिल्म के पहले पार्ट में सलमान कैमियो में दिखे थे. मेकर्स को सीक्वल बनाने के लिए एक डायरेक्टर को भी देख रहे हैं.

2005 में आई फिल्म नो एन्ट्री में सलमान खान के अलावा अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे एक्टर्स ने काम किया था. इस फिल्म को ऑडियंस का शानदार रिव्यू मिला था. सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी है. फिल्म की शूटिंग के लिए वो 18 अगस्त को ही रूस रवाना हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी. उनके अलावा इमरान हाशमी भी अहम रोल में है. इमरान हाशमी पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. टाइगर 3 के अलावा सलमान खान जैकलीन फर्नाडीज़ के साथ फिल्म ‘किक-2’ और पूजा हेगड़े के साथ फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ भी कर रहे हैं.

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल मना पौधरोपण महोत्सव, 2300 हेक्टेयर भूमि पर 60 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 19 अगस्त 2021. कोयला मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित पौधरोपण महोत्सव 2021 के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय समेत विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 60 से अधिक स्थानों पर पौधरोपण व पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संबंध में एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार