IND vs AUS : सिडनी में तीसरा टेस्ट गुरुवार से , रोहित कर सकते हैं शुभमन के साथ आगाज

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा टेस्ट गुरुवार से सिडनी में खेला जाएगा. सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा का मयंक अग्रवाल की जगह टीम में शामिल होना लगभग पक्का है, जबकि चोटिल उमेश यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज के लिए शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी में किसी एक का चयन होगा. फिलहाल यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।  

अग्रवाल पिछली 8 टेस्ट पारियों में से 7 में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहे हैं, जिससे टीम प्रबंधन को उनकी जगह रोहित को शामिल करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। टीम प्रबंधन में हालांकि सैनी और शार्दुल में से किसी एक के नाम पर सहमति नहीं बनी है।

कुछ दिन पहले तक मुंबई के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज शार्दुल ठाकुर इसके लिए पहली पसंद बन कर उभरे थे, लेकिन यह पता चला है कि कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों का मानना है कि भारत के सबसे तेज गेंदबाज सैनी अपनी गति से ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशान कर सकते हैं।

भारतीय टीम ने दिन में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में नेट सत्र में अभ्यास किया, जहां सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर थीं। वह तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों के खिलाफ काफी सहज दिखे।

तीसरे तेज गेंदबाज को लेकर फैसला करने में इसलिए भी देर हो रही है क्योंकि खराब मौसम के कारण मंगलवार को मुख्य पिच को ढक कर रखा गया था। बुधवार को पिच और परिस्थितियां देखने के बाद शायद टीम को फैसला करने में आसानी हो।अगर आकाश में बादल छाए रहे और पिच में नमी रही, तो ठाकुर के चुने जाने की संभावना बढ़ेगी।

पिच अगर सपाट हुई तो सैनी को मौका मिल सकता है। वह तेज गति से गेंदबाजी करने के साथ पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग हासिल करने में भी सक्षम है। ऐसी स्थिति में टेस्ट में यह सैनी का पदार्पण हो सकता है।

शार्दुल (अंतिम 11 में चुने जाने पर) के लिए भी यह पदार्पण मैच जैसा ही होगा। दो साल पहले आधिकारिक तौर पर उन्होंने जब पदार्पण किया था, तब वह अपना पहला ओवर पूरा करने से पहले ही चोटिल हो गए थे।

तेज गेंदबाजी के लिए भारत के पास टी नटराजन के रूप में एक और विकल्प है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के लिए पिछले चार महीने शानदार रहे हैं। सोमवार को उन्होंने टेस्ट टीम की जर्सी में अपनी फोटो भी ट्वीट की. नटराजन को प्रथम श्रेणी के 20 मैचों का अनुभव है, जहां उन्होंने लंबे प्रारूप (रणजी ट्रॉफी) में पिछले साल जनवरी में अपना आखिरी मैच खेला था।

भारत की संभावित टीम (12 खिलाड़ियों में से)

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर / नवदीप सैनी।

Leave a Reply

Next Post

MP में बर्ड फ्लू का खौफ :CM शिवराज ने बुलाई आपात बैठक, केंद्र ने स्थिति पर नजर रखने के लिए बनाया कंट्रोल रूम

शेयर करेभारत में बर्ड फ्लू की दस्तक से अलर्ट केंद्र सरकार ने कंट्रोल रूम बनाया इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 06 जनवरी 2021। भारत में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद कई राज्यों में हलचल मच गई है. पहले कोरोना का संकट और अब बर्ड फ्लू का कहर. मध्य प्रदेश में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां