आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर 2025: खेल और रचनात्मकता का संगम

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई में आर्किटेक्ट्स ने मनाया पिकलबॉल का जश्न

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 20 सितंबर 2025। अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब, मुंबई में आयोजित आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर 2025 का समापन ज़बरदस्त उत्साह और सफलता के साथ हुआ। शहर के नामी आर्किटेक्ट और इंटीरियर डिज़ाइनर एक दिन के इस खास आयोजन में खेल भावना और सौहार्द के जश्न में शामिल हुए। कार्यक्रम में 85 से अधिक आर्किटेक्ट्स और डिज़ाइनर्स ने भाग लिया और दिनभर चले मुकाबलों में कोर्ट पर अपनी ऊर्जा और जुनून का प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर 50 से ज़्यादा मैच खेले गए, जहाँ प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ समुदाय के भीतर रिश्तों को मजबूत करने का शानदार अवसर भी मिला।रंगीन रैलियों और दमदार टीमवर्क से भरे मैचों ने चैंपियनशिप को यादगार बना दिया। चैंपियनशिप के विजेता में पुरुष युगल विजेता अभिजीत मद्भावी और आशुतोष मद्भावी, पुरुष युगल उपविजेता हुसैन जरीवाला और अमर झावेरी, मिश्रित युगल विजेता – रूपेश शाह और जान्हवी दमानिया, मिश्रित युगल उपविजेता अमर झावेरी और ज़िल झावेरी ने अपने जौहर दिखाए।

कार्यक्रम की आयोजक संस्था की संस्थापक गौरी वर्मा ने कहा, “आर्किटेक्ट पिकलबॉल टूर सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं है। यह डिज़ाइन समुदाय को जोड़ने, दोस्ती को गहराने और सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। इस साल कोर्ट पर दिखा उत्साह इस बात का प्रमाण है कि साझा अनुभव किस तरह लोगों को और करीब ला सकते हैं। चैंपियनशिप का अंत पुरस्कार वितरण और नेटवर्किंग सत्र के साथ हुआ। इसने प्रतिभागियों को न केवल प्रेरित किया बल्कि उन्हें अगले एपीबी टूर का इंतज़ार करने पर मजबूर भी कर दिया। स्पॉन्सर्स के रूप में क्रेंज़ा क्राफ्ट्स, आर्क वन,वासा स्पेशलिटी स्टील्स प्रा. लि. और हेरिटेज मार्बल प्रा. लि. की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Next Post

नवरात्रि पर आया मर्दानी 3 का दमदार पोस्टर

शेयर करेअच्छाई-बुराई के टकराव का ऐलान! (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 सितंबर 2025। नवरात्रि की पावन शुरुआत पर यशराज फिल्म्स ने मर्दानी 3 का नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले निर्णायक टकराव की झलक देखने को मिलती है। रानी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं