शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिवपुरी, 06 सितंबर 2026। मध्य प्रदेश का शिवपुरी अब देश में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण का नया मॉडल बन गया है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया।  इस अवसर पर गुना और ग्वालियर के आधुनिक डाकघरों का भी उद्घाटन किया गया। यह परियोजना ‘जनसेवा कनेक्ट डाकघर’ पहल के तहत विकसित की गई है।

नए हाईटेक पोस्ट ऑफिस की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्ट ग्राहक सेवा व्यवस्था है। डाकघर में प्रवेश करते ही उपभोक्ता को टोकन मिलेगा, जिसके बाद वह आरामदायक प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करेगा। जैसे ही स्क्रीन पर टोकन नंबर प्रदर्शित होगा, संबंधित काउंटर पर तुरंत सेवा मिल जाएगी। इससे लंबी कतारों और भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

डाकघर अधीक्षक विष्णुपाल सिंह यादव ने बताया कि भवन का पूरी तरह कायाकल्प किया गया है। पहले की तुलना में दोगुने सेवा काउंटर बनाए गए हैं, जिससे स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, पार्सल, बीमा और अन्य डाक सेवाओं का काम पहले से अधिक तेजी और सुविधा के साथ होगा। आधुनिक फर्नीचर, डिजिटल डिस्प्ले और बेहतर बैठने की व्यवस्था भी जोड़ी गई है।

करीब 30 लाख रुपए की लागत से तैयार शिवपुरी का यह डाकघर केवल एक भवन नहीं, बल्कि भविष्य के पोस्ट ऑफिस की झलक माना जा रहा है। डाक विभाग के अनुसार, शिवपुरी मॉडल की तर्ज पर देश के 40 शहरों में इसी तरह के अत्याधुनिक पोस्ट ऑफिस विकसित किए जाएंगे, ताकि नागरिकों को हर जगह समान गुणवत्ता की सेवाएं मिल सकें।

डाकघर अब केवल चिट्ठियां भेजने का स्थान नहीं, बल्कि आम नागरिकों के लिए बहु-सेवा केंद्र बन रहे हैं। आधुनिक तकनीक, तेज सेवा और बेहतर ग्राहक अनुभव के जरिए भारतीय डाक को नए दौर की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। शिवपुरी की यह पहल देशभर में डाक सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म

शेयर करेकटनी कलेक्टर न्यायालय ने लगाया 27.44 करोड़ का जुर्माना इंडिया रिपोर्टर लाइव कटनी, 06 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रेत के स्टॉक में भारी गड़बड़ी के मामले में कलेक्टर न्यायालय ने बड़ा एक्शन लिया है। सैंड पोर्टल पर दर्ज रेत के स्टॉक और मौके पर मिली रेत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग