IND vs SA: विराट के कायल हुए राहुल द्रविड़, भारतीय कप्तान को दिया टीम में फिटनेस बढ़ाने का श्रेय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि विराट ने टीम की फिटनेस का स्तर बेहतर किया और उनके रहने से खिलाड़ी ऊर्जा से भरे रहते हैं। द्रविड़ कोच बनने के बाद अफ्रीका दौरे में पहली बार विराट के साथ काम कर रहे हैं। अफ्रीका दौरे में भारत तीन टेस्ट और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलेगा। टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचूरियन में रविवार से खेला जाएगा। 

द्रविड़ ने बातचीत में कहा “जब विराट ने अपना डेब्यू किया तब मैं वहां था। जब उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेला तब मैं वहां था और उस मैच में उनके साथ बल्लेबाजी भी की थी। वो पिछले 10 सालों में एक क्रिकेटर के रूप में जिस तरह से आगे बढ़े हैं वह शानदार है। उन्होंने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, जिस तरह से उन्होंने टीम का नेतृत्व किया है। उन्होंने टीम के अंदर फिटनेस और ऊर्जा का नया स्तर बनाया है। मैं उनके साथ काम करने के लिए देख रहा हूं, वो लगातार आगे बढ़ते रहे हैं और खुद को और बेहतर करने के लिए जोर डालते हैं।” 

अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उत्साहित हैं द्रविड़

द्रविड़ ने अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज को लेकर कहा कि यह जगह घूमने के लिए बेहतरीन है और यहां क्रिकेट खेलना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह काफी मजेदार भी होता है। उन्होंने कहा “अफ्रीका में खेलते हुए मेरी कुछ अच्छी यादें हैं। मैंने यहां एक कप्तान के रूप में टेस्ट मैच जीता है। कुछ मैच मुश्किल भी रहे हैं। हम 2003 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचे थे। यह काफी बेहतर पल था। यह जगह क्रिकेट के लिए बहुत जुनून वाली है। यहां खेलों को भरपूर समर्थन मिलता है और बड़ी मात्रा में दर्शक मैच देखने आते हैं।”

भारत के सामने जीत की चुनौती

द्रविड़ ने आगे कहा कि अब भारतीय टीम से जीत की उम्मीद की जा रही है। जब भी भारत विदेशों का दौरा करता है तब ऐसा होता है। चाहे हालात कुछ भी हों, लेकिन हमेशा भारत से उम्मीद की जाती कि यह टीम इतनी मजबूत है कि हर तरह के हालातों में जीत हासिल कर सके। यह आसान नहीं होगा, अफ्रीका में हालात चुनौतीपूर्ण होते हैं और अफ्रीकी टीम घर में अच्छा खेल दिखाती है। ऐसे में हमें मैच जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। 

Leave a Reply

Next Post

बोले कृषि मंत्री - कृषि कानूनों पर कदम पीछे खींचा है, फिर आगे बढ़ेंगे क्योंकि...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। किसानों के मैराथन आंदोलन के बाद हाल ही में केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया था। अब केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के एक बयान से इस बात का इशारा मिला है कि भविष्य में मोदी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग